ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 16: उमर रियाज से लेकर कविता कौशिक तक, इन सेलेब्स को है शो का हिस्सा बनने का अफसोस

Bigg Boss 16: उमर रियाज से लेकर कविता कौशिक तक, इन सेलेब्स को है शो का हिस्सा बनने का अफसोस

बिग बॉस चाहे दर्शकों के बीच कितना ही हिट क्यों न हो लेकिन शो का हिस्सा बनने वाले सेलेब्स में से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें इस शो का हिस्सा बनने को लेकर अफसोस है। जी हां, बिग बॉस हमेशा लोगों की अटेंशन लेने में सफल रहता है और ऐसे में बिग बॉस 16 के शुरू होने से पहले भी कई अफवाहें सामने आ रही हैं और अलग-अलग सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो शो में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, यहां हम उन सेलेब्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें शो का हिस्सा बनने का अफसोस है। इसमें उमर रियाज से लेकर सृष्टी रोडे और कविता कौशिक तक का नाम शामिल है।

उमर रियाज

Umar Riaz, Bigg Boss

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज बिग बॉस 15 का हिस्सा बने थे लेकिन वह शो के बीच में ही घर से बेघर हो गए थे। शो से बाहर आने के बाद उमर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो के दौरान उनके परिवार के सदस्यों पर पूछे जाने वाले सवालों ने उन्हें मेंटली काफी डिस्टर्ब किया था।

कविता कौशिक

Kavita Kaushik, Bigg Boss

FIR एक्ट्रेस कविता कौशिश, बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं। हालांकि, वह शो में काफी आगे तक नहीं गई थीं और उन्होंने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा था कि बिग बॉस में जाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और उनका एक्सपीरियंस बहुत ही खराब था। यहां तक कि इसके बारे में सोचने से भी उन्हें उलटी जैसा लगता है।

कुशाल टंडन

Kushal Tandon, Bigg Boss

बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन और गौहर खान की केमिस्ट्री को आज भी फैन याद करते हैं। फैंस ने दोनों की शो में केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया था और एक दूसरे के प्रति दोनों के प्यार को देखते हुए फैंस को भी दोनों से प्यार हो गया था। लेकिन एक्टर ने एक बार ट्वीट करते हुए कहा था कि वह आमतौर पर चीजों के लिए रिग्रेट नहीं करते हैं लेकिन वह बिग बॉस में हिस्सा लेने का अफसोस करते हैं।

ADVERTISEMENT

दलजीत कौर

Daljeet Kaur, Bigg Boss

बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाली दलजीत कौर को शो के शुरुआती हफ्तों में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह फेक फेस नहीं रख सकती हैं और उन्हें शो से बाहर करने के लिए उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया था।

कोएना मित्रा

Koena Mitra, Bigg Boss

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। वह शो के दूसरे हफ्ते में ही बेघर हो गई थीं। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बिग बॉस में जाने का अफसोस है।

सृष्टि रोडे

Srishti Rode, Bigg Boss

सृष्टि रोडे बिग बॉस 12 में दिखाई दी थीं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भी सलमान खान के इस शो में हिस्सा लेने का अफसोस है।

यह भी पढ़ें:
जानिए उन सेलेब्स के नाम जो ‘बिग बॉस’ सीजन 16 में बतौर कंटेस्टेंट लेंगे एंट्री
बिग बॉस 16 में 1000 करोड़ नहीं बल्कि पिछले सीजन से भी कम फीस ले रहे हैं सलमान खान, ये है वजह

ADVERTISEMENT
22 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT