हाई वोल्टेज ड्राम, मनोरंजन, गॉसिप और रोमांस से भरपूर टीवी का लोकप्रिय रिएलिटी शो बिगबॉस (bigg boss 16) अपने नए सीजन में पूरी तरह से हिट है। पहले मेकर्स शो से जुड़ी जानकारी एक के बाद एक लोगों के साथ साझा की थी और चैनल ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट लिस्ट से पहला नाम जिस शख्स का बताया था वो थे बिग बॉस 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट और दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के रूप में मशहूर अब्दू रोजिक। वैसे इस बिग बॉस कंटेस्टेंट (abdu rozik bigg boss 16 contestant) का इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हुए आप ये तो समझ जाएंगे कि ये कोई खास है, लेकिन ये क्यों इतने खास हैं इसकी जानकारी बहुत कम लोगों के पास है। छोटे भाईजान कहकर बुलाए जाने वाले अब्दू रोजिक के बारे में आइए जानते हैं कुछ रोचक बातें-
तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर अपनी हाइट की वजह से बहुत लोकप्रिय हैं। वो एक मशहूर रैपर और सिंगर होने के साथ-साथ ब्लॉगर, म्यूजिशियन और बॉक्सर भी हैं। अब्दू को लोकप्रियता अपने तजिक रैप सॉन्ग ओहि दिली जोर (ohi dili zor) से मिली थी। अब्दू रोजिक एक बार में देखने में किसी बच्चे की तरह दिखते हैं, लेकिन वो माइनर नहीं हैं। अब्दू जल्दी ही 19 साल के होने वाले हैं और बिग बॉस के घर में एंटर करने के लिए पूरी तरह से एलिजिबल हैं। ऐसी जानकारी है कि बचपन में रिकेट्स होने की वजह से उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई। यू ट्यूब पर अब्दु का अपना चैनल है जिसका नाम है एवलोड मीडिया (Avlod media)।
Bigg Boss 16 Contestant List 2022 in Hindi | बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट लिस्ट
अब्दु रोज़िक के माता-पिता माली हैं। हालाँकि, अब्दु एक लो प्रोफाइल बनाए रखना पसंद करते हैं और उन्होंने कभी भी अपने परिवार के बारे में बात नहीं की है। जहां तक रोमांटिक स्टेटस की बात है तो अब्दु सिंगल हैं। बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने साजिद खान से कहा कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है लेकिन अब वे साथ नहीं हैं।
बता दें अब्दू रोजिक (abdu rozik bigg boss 16 contestant) और सलमान दोनों ही एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और दोनों की पहचान बिग बॉस के घर से पहले ही हो चुकी थी। लेकिन मंगलवार को आयोजित एक इवेंट में बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने स्टेज पर जब बिग बॉस का पहला कंटेस्टेंट कौन है (bigg boss 16 ka pahla contestant kaun hai) ये बताया तब लोगों के मन में पहला सवाल यही था कि अब्दू रोजिक कौन है (abdu rozik kaun hai)। स्टेज पर सलमान ने अब्दु को इंट्रोड्यूस करते हुए बताया कि वो उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जैन में दिखेंगे। पूछने पर अब्दू ने कहा कि सलमान और शाहरुख खान उनके फेवरेट एक्टर्स हैं। वैसे छोटे भाईजान कहे जाने वाले अब्दू रोजिक की लोकप्रियता और खुशमिजाजी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि जैसे ही उन्होंने स्टेज पर एंट्री की, उन्होंने दबंग का फेमस डायलॉग ‘स्वागत नहीं करोगे हमारा’ से एंट्री की।
सलमान ने दर्शकों को ये भी बताया कि अब्दु हिंदी समझते नहीं है, लेकिन वो हिंदी गाने बहुत खूबसूरती से गाते हैं। शो में भाग लेने के बारे में बात करते हुए अब्दु (abdu rozik bigg boss 16 contestant) ने कहा कि वो बहुत खुश और उत्साहित हैं।
कुछ दिनों पहले अब्दू रोजिक और सलमान खान की गले लगते हुए एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी। अब्दू रोजिक सलमान खान के पुराने फैन हैं और जब उन्होंने एक इवेंट के दौरान भाईजान को देखा तो वो उनसे मिलने पहुंते और उनके लिए एक लड़की को देखा तो गाना भी गाया। सलमान ने गाना सुनने के बाद अब्दू को गले लगा लिया था।
काम की बात करे तो बिग बॉस 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट अब्दु ताजिक रैपर होने के साथ म्यूजिशियन और ब्लॉगर भी हैं। अपनी हाइट की वजह से दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाने वाले अब्दु को लोगों ने कई फनी और मेलोडियस वीडियो में देखा है। अब्दू का एवलोड मीडिया नामक यूट्यूब चैनल है जहां वो अपने ताजिक गाने और रैप सॉन्ग्स अपलोड करते रहते हैं।
अब्दु रोज़िक की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $200,000 है। उनकी कमाई का प्राथमिक स्रोत प्रायोजन और उनके संगीत से आता है। वह अपना अधिकांश पैसा एक गायक होने के नाते बनाता है। उन्हें YouTube द्वारा अपने हिट वीडियो के लिए भुगतान भी मिलता है, जिसे बड़े पैमाने पर देखा जाता है। अब्दु रोज़िक की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कारण, उन्होंने शीर्ष ब्रांडों के साथ भी सहयोग किया है।
सोशल मीडिया पर बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के ऐसे कई वीडियो हैं जो वायरल हैं और लोगों के बीच पॉपुलर हैं। अब्दू के सबसे पहले हिट होने वाले वीडियो में उनका ताजिक रैप सॉन्ग ओहि दिली जोर है। ये सॉन्ग अब्दू ने साल 2019 में गाया था। इसके अलावा हमारे देश में अब्दू का वो वीडियो भी लोगों ने बहुत देखा था जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 16 के पहले भी ऐसे कई सीजन रहे हैं जहां कुछ सेलेब्स सलमान खान को शुरू से ही पसंद रहे हैं और जबकि बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स ने अपनी बातों से दबंग भाईजान को आहत कर दिया है। अब्दु रोजिक भले ही हिन्दी न जानते हों, वो लोगों के मिजाज और कटाक्ष को भांप जरूर लेंगे। देखना मनोरंजक होगा कि घर के अंदर की स्थितियां अब्दू और सलमान (salman khan and abdu rozik) के रिश्ते को कैसे प्रभावित करेंगी।
1. अब्दु की प्रतिभा को सबसे पहले ताजिक ब्लॉगर-रैपर बैरन (बेह्रुज़) ने देखा था। उन्होंने अब्दु के पिता से कहा कि वह उन्हें गायन में करियर बनाने दें। उनके पिता मान गए और अब्दु बैरन के साथ दुबई शिफ्ट हो गए। प्रारंभ में, बैरन ने उन्हें आर्थिक रूप से समर्थन दिया।
2. अब्दु ने कई MMA फाइट्स में हिस्सा लिया है। मई 2021 में, रूसी MMA फाइटर और टिकटॉकर हस्बुल्ला (जो अब्दु जैसी ही बीमारी से पीड़ित हैं) ने उन्हें MMA फाइट के लिए चुनौती दी। दुर्भाग्य से, मैच को रूसी बौना एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा अनैतिक करार दिया गया और यह नहीं हो सका।
3.YouTube पर अरिजीत सिंह द्वारा एना सोना गाते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद अब्दु 2021 में वायरल हो गया।
4.अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA 2022 अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया था। इस कार्यक्रम में, उन्होंने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाया और गीत सलमान खान को समर्पित किया।
5. इस साल की शुरुआत में उन्हें ए आर रहमान ने अपनी बेटी की शादी के रिसेप्शन में इनवाइट किया था। अब्दु ने शादी में पियानो बजाया और उन सभी ने एक इंप्रोमेप्टू जैम सेशन किया। उन्होंने लाइव स्टेज शो के दौरान रहमान के साथ परफॉर्म भी किया।
इमेज साभार- इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें:
जानिए उन सेलेब्स के नाम जो बिग बॉस सीजन 16 में बतौर कंटेस्टेंट लेंगे एंट्री – इस बार शो के कंटेस्टेंट के लिए टीवी और बॉलीवुड के कई चर्चित सितारों के नाम सामने आ रहे हैं।
Bigg Boss 16 kab shuru hoga 2022– टीवी का सबसे लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्सियल रिएलिटी शो जल्दी ही ऑन एयर होने वाला है।
Bigg Boss 16 New Promo : इस सीजन में बिग बॉस खुद खेलेंगे गेम, गब्बर बन भाईजान ने दी चेतावनी– बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट कितना भी स्मार्टनेस दिखाएं, इस बार वो बिग बॉस की चालों से खुद को कैसे बचाएंगे, ये देखने वाला होगा।