बिग बॉस 16 में प्रियंका चहर चौधरी ने वाकई में अपना नाम और पहचान बना ली है। बिग बॉस के इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स काफी अलग हैं और सबकी पर्सनेलिटी भी बहुत अलग है लेकिन इतने वक्त में भी एक चीज सेम रही है, वो है प्रियंका और अंकित गुप्ता की दोस्ती। वैसे तो उडारियां एक्ट्रेस का कहना है कि उनका रिलेशनशिप केवल दोस्ती का ही है लेकिन दर्शकों को अभी भी उम्मीद है कि उनका रिश्ता इससे कुछ ज्यादा है। इतना ही नहीं प्रियंका को घर के अंदर जगत माता का नाम मिला है क्योंकि वह घर में हर किसी के मुद्दे में घुस जाती हैं और सबको सलहा देती हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि असल में प्रियंका चहर चौधरी कौन हैं तो हम यहां आपके लिए डिटेल्स लेकर आए हैं।
प्रियंका चहर चौधरी का जन्म 13 अगस्त 1996 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था और वह इंडियन मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं। 26 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में म्यूजिक वीडियोज के जरिए किया था। वह यूट्यूब पर 20 से अधिक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। 2018 में उन्हें उनका पहला टीवी शो गठबंधन मिला था जिसमें उन्होंने फीमेल लीड की बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो ये हैं चाहते में काम किया था। इसके बाद उन्हें कलर्स के सीरियल उडारियां में लीड रोल मिला था, जिसमें उनके साथ में अंकित गुप्ता लीड में थे।
प्रियंका ने हमेशा अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है। प्रियंका का जन्म राजस्थान में हुआ था और वह डेडी गर्ल हैं। प्रियंका के एक छोटे भाई योगेश चौधरी भी हैं।
प्रियंका चहर चौधरी की 2022 के मुताबिक नेट वॉर्थ 5-10 करोड़ रुपये है। उनकी इन्कम का मेन सोर्स एक्टिंग से आता है लेकिन उन्होंने म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग गिग के जरिए भी अच्छा पैसा कमाया है।
प्रियंका चहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह नियमित रूप से अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंन अपने शो उडारियां के सेट से भी कई मजेदार रील्स और क्यूट वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके को-स्टार अंकित गुप्ता भी दिखाई देते हैं।