ADVERTISEMENT
home / Festival
इस गणेश चतुर्थी अपनी राशि अनुसार लगाएं बप्पा को भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

इस गणेश चतुर्थी अपनी राशि अनुसार लगाएं बप्पा को भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

हिन्‍दू धर्म की मान्‍यताओं के अनुसार, विघ्‍नहर्ता भगवान गणपति का जन्‍म भादो माह के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के उत्सव को विशेष महत्व प्राप्त है और इस उत्सव को देखने के लिए लोग दुनिया के कोने-कोने से यहां आते हैं। यह उत्‍सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ संपूर्ण होता है। इस दौरान भक्त अपने घर में बप्पा की स्थापना कर उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें अलग-अलग प्रकार के भोग भी लगाते हैं, जिससे गणपति उनके सभी दुखों का नाश कर उन्हें खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दें। ऐसे में भक्त कोशिश करते हैं कि प्रसाद बप्पा का पसंदीदा होना चाहिए।

राशि अनुसार लगाएं गणपति को ये खास भोग Ganesh Chaturthi Bhog According To Zodiac In Hindi

भगवान गणेश को सभी बाधाओं का निवारण करने वाला माना जाता है। कई लोग इसे सौभाग्य, ज्ञान और भाग्य का प्रतीक मानते हैं। ये भी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार बप्पा को भोग लगाएंगे तो उनकी विशेष कृपा आपको मिल सकती है। आइए, जानते हैं कि किस राशि के लोगों को कौन-सा भोग बप्पा को अर्पित करना चाहिए।

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए गणेश भगवान को लाल या भूरे रंग के मिष्ठान का भोग लगाएं और कुमकुम से तिलक करें। इसके लिए गुड़ या छुआरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से करियर में अपार सफलता मिलेगी।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

इस राशि वाले लोगों को दूध, नारियल या मिश्री से बनी मीठी चीज का भोग लगाना चाहिए। सच्चे मन से ईश्वर की प्रार्थना करें, सौभाग्य प्राप्त होगा। 

ADVERTISEMENT

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के लोगों को पालक, मूंग या फिर किसी हरे रंग के मिष्ठान से बने व्यंजन का भोग लगना चाहिए। ऐसा करने से गणपति की कृपा सदैव उन पर बनी रहती है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि वाले लोगों को माखन, खीर या फिर दूध से बनी बर्फी का भोग गणेश भगवान को अर्पित करना चाहिए। इस राशि के लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं, इसलिए उन्हें मानसिक अशांति हमेशा परेशान करती है। इस भोग के अर्पण से उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी, ऐसा विश्वास है।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, इसीलिए इन्हें बेसन से बने मोदक, बादाम या गुड़ से बने भोग को बप्पा को अर्पित करना चाहिए। इससे इन्हें संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और मन को असीम शांति भी प्राप्त होगी।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि के लोगों को फल या किशमिश का भोग चढ़ाना चाहिए। इससे भाग्य उज्ज्वल होगा और मनचाही मुराद भी पूरी होगी।

ADVERTISEMENT

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि के लोग ज्यादातर अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं, इसीलिए इन्हें गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को केला या फिर गाय के दूध से बने देशी घी का भोग लगाना चाहिए। इससे आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है और शरीर निरोगी रहता है। 

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के लोगों को गुड़, तिल या फिर छुआरे से बनी मिठाई का भोग गणेश भगवान को लगाना चाहिए। इससे उनमें बेहतर निर्णय लेने की शक्ति का विकास होता है और सफलता मिलती है।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोगों को आटे के हलवे या फिर सफेद मोदक का भोग गणपति को अर्पित करना चाहिए। इससे आयु में वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोगों को गणपति के भोग में शहद मिला कर ही अर्पित करना चाहिए। इससे आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होती है और बुरी नजर नहीं लगती।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि के लोगों को भोग में गुड़ और तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए और साथ ही पूरे परिवार के साथ बैठकर गणपति की पूजा का प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। इससे उन पर आने वाला हर संकट टल जाता है और उनकी रक्षा होती है।

ADVERTISEMENT

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

इस राशि के लोगों का स्वामी गुरु है, इसीलिए इन्हें गणेश भगवान को जलेबी या लडडुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे हर काम में जीत हासिल होगी। साथ ही मनोबल भी बढ़ेगा।
30 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT