ADVERTISEMENT
home / Travel in India
वीकेंड ट्रिप : दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाएं यादगार मिनी वेकेशन

वीकेंड ट्रिप : दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाएं यादगार मिनी वेकेशन

घूमने के शौकीन यंगस्टर्स के लिए इस साल कई लॉन्ग वीकेंड्स (weekend) वरदान साबित होंगे। अगर आप भी अपने ट्रैवल गोल्स को पूरा करना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर (Delhi/ NCR) के आसपास की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अपना हॉलिडे कैलेंडर उठाइए और जल्दी से अपनी पसंद की जगहों की बुकिंग्स करवा लीजिए।

आगरा – ताज का दीदार

देश-विदेश के टूरिस्ट हर मौसम में प्रेम के प्रतीक ताज महल को देखने के लिए आगरा जाते हैं। यमुना नदी के किनारे पर स्थित इस महल को मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। दिल्ली से लगभग 231 किमी की दूरी पर स्थित आगरा में ताज महल के अलावा आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी और एत्माद-उद-दौला के मकबरे पर भी जा सकते हैं। आगरा के साथ ही उसके पास स्थित मथुरा, वृंदावन और भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी का प्लैन भी बना सकते हैं।

maxresdefault

नीमराना – पहाड़ी पर स्थित महल

दिल्ली से लगभग 142 किमी दूर स्थित नीमराना को विंटर वीकेंड ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह ऐतिहासिक शहर अपने फोर्ट के लिए मशहूर है। अगर यहां दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहते हों तो लग्ज़री रूम बुक करके सेलिब्रेशन को बेहतर बना सकते हैं। इसको बेहद रोमैंटिक और प्राइम वेडिंग डेस्टिनेशन भी माना जाता है। 14वीं शताब्दी में निर्मित इस किले के रखरखाव में परेशानी होने के कारण इसके अंतिम शासक कुटूट ने इसे नीमराना होटल्स नामक समूह को बेच दिया था।

ADVERTISEMENT

neemrana-fort-palace-head-316

जयपुर – द पिंक सिटी

दिल्ली से जयपुर मात्र 5-6 घंटे में पहुंचा जा सकता है। किलों से लेकर म्यूज़ियम्स तक, यहां एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। यहां स्थित जंतर मंतर बच्चों के आकर्षण का खास केंद्र है। तीखा खाने के शौकीन हैं तो यहां का लोकल फूड आपको ज़रूर पसंद आएगा। इस गुलाबी शहर में आप हवा महल, सिटी पैलेस म्यूज़ियम, जंतर मंतर, आमेर फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ फोर्ट और लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर ज़रूर जाएं। अगर राजस्थान की संस्कृति को जानना-समझना चाहते हैं तो चोखी ढाणी जाना न भूलें।

jaipur

1200px-Jantar Mantar at Jaipur

जंतर मंतर

चंडीगढ़ – सफाई के लिए मशहूर

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को भारत के सबसे खूबसूरत, साफ और खुश शहरों में से एक माना जाता है। रॉक गार्डन को यहां का टूरिस्ट अट्रैक्शन स्पॉट माना जाता है। इसे इंडस्ट्रियल और अर्बन वेस्ट से बनाया गया है। उसके अलावा कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सुखना लेक, ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन, ओपन हैंड मॉन्युमेंट और छतबीर ज़ू भी घूमने लायक जगहें हैं। पास ही स्थित मोरनी हिल्स और टिक्कर ताल को भी अपने ट्रैवल डेस्टिनेशंस में ज़रूर शामिल करें।

ADVERTISEMENT

rock garden

रॉक गार्डन

शिमला – बर्फ है जहां की शान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जनवरी में बर्फ का आनंद लिया जा सकता है। मॉल रोड और रिज यहां के दो सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स माने जाते हैं। यहां के प्रसिद्ध लक्कड़ बाज़ार में लकड़ी के खिलौने और हैंडीक्राफ्ट्स सही कीमत पर मिल जाते हैं। शिमला जाएं तो काली बाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर और स्टेट म्यूज़ियम को अपनी मस्ट विज़िट प्लेसेज़ की लिस्ट में रखें। वहां की ठंड से बचने के लिए अपने साथ गर्म कपड़े ज़रूर ले जाएं वर्ना घूमने का मज़ा किरकिरा भी हो सकता है।

shimla

लैंसडाउन  – शांंति और सुकून का गढ़

अगर आप भीड़ से दूर किसी शांत जगह पर अपना वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं तो लैंसडाउन से बेहतर कोई जगह नहीं मिलेगी। यह उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित एक छावनी शहर है। प्रकृति के समीप यहां का कोलोनियल चार्म आपको ज़रूर प्रभावित करेगा। यहां जाएं तो आर्मी म्यूज़ियम, सेंट मैरी चर्च और टिप एंड टॉप ज़रूर देखें। यहां संतोषी माता के मंदिर से सनसेट का बेस्ट व्यू नज़र आता है। उससे कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ताड़केश्वर मंदिर है, जिसे सिद्ध पीठ भी माना जाता है। अगर ज़्यादा समय हो तो लैंसडाउन से देहरादून, मसूरी या कालागढ़ टाइगर रिज़र्व भी जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

lansdowne

डलहौज़ी – हरा-भरा पर्वतीय स्थल

पहाड़ों से घिरा यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। पिक्चर परफेक्ट इस वीकेंड गेटअवे को यहां की हरियाली, पहाड़ों और बादलों के लिए जाना जाता है। यहां के लोकल आउटफिट्स और गहनों से सज-धज कर फोटो खिंचवाना न भूलें। टूरिस्ट यहां सेंट पैट्रिक चर्च, लक्ष्मीनारायण मंदिर और पंचफुल्ला ज़रूर जाते हैं। एक-दो दिन यहां रिलैक्स करने के बाद पास ही स्थित खजियार भी जा सकते हैं। इस खूबसूरत जगह को इंडिया का स्विट्ज़रलैंड माना जाता है।

Screenshot %2876%29

हैप्पी मिनी वेकेशन (vacation)!

ADVERTISEMENT
02 Jan 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT