रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर अपने 17वें सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो के लेकर बज़ बहुत हाई है और लोग हर सीजन की तरह इस बार ये देखना चाहते हैं कि शो में कौन-कौन से सेलेब्स आने वाले हैं और आपस में उनकी केमिस्ट्री कैसी बैठती है। बिग बॉस सीजन 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर 2023 को होगा और इस साल का थीम है ‘दिल, दिमाग और दम’। कंटेस्टेंट्स की बात करें तो बिग बॉस 17 से पहले कई सीजन में शो में कई विदेशी सेलेब्स ने भी भाग लिया था। आइए डालते हैं उन सेलेब्स पर जिन्होंने शो में लगाया था विदेशी तड़का-
1. सनी लियोन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन सलमान खान के रियलिटी शो की स्टार थीं और उन्होंने बिग बॉस सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश किया था। शो के बाद सनी को जिस्म 2 मिली और इसके बाद उनकी जर्नी में कई प्रोजेक्ट्स जुड़ चुके हैं।
2. नोरा फतेही

कनाडा से आई एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल नोरा फतेही आज इंडस्ट्री के बेस्ट डांसर में से एक हैं। नोरा अब डांस रिएलिटी शो में जज के तौर पर भी दिखती हैं। बिग बॉस की बात करें तो शो के सीजन 9 में नोरा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश किया था। शो में प्रिंस के साथ उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का बहुत ध्यान खींचा था। शो के 83वें दिन वो घर से बेघर हो गई थी।
3. नताशा स्टेनकोविक

सर्बियाई एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक ने बिग बॉस सीजन 8 में भाग लिया था और चार सप्ताह के बाद बाहर हो गई थीं। शो से बाहर आने के बाद नताशा की लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। बाद में नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से शादी कर ली और दोनों का एक बेटा भी है।
4. जेड गुडी

बिग बॉस सीज़न 2 ब्रिटिश टेलीविजन सेलेब जेड गुडी ने भाग लिया था और लोगों को वो पसंद भी आई थी। हालांकि शो के बीच में ही सर्वाइकल कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। बाद में जेड अपनी बीमारी से लड़ाई हार गई और 22 मार्च 2009 को उसकी मृत्यु हो गई।
5. सोफिया हयात

सोफिया हयात ने शो में हिस्सा लिया था और वह अपने हाउसमेट अरमान कोहली से झगड़े के बाद सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने एक्टर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।
6. पैमेला एंडरसन
बेवॉच आइकन, कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल पामेला एंडरसन ने तीन दिनों के लिए शो में प्रवेश किया और कथित तौर पर उनके रहने के लिए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। पैमेला का नाम अब तक शो की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सेलेब के तौर पर याद किया जाता है।
7. एली अवराम

स्वीडिश ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम बिग बॉस 7 का हिस्सा थी। वो शो में अपने दोस्तों के लिए कई बार स्टैंड लेते दिखी थी। एली शो में दो महीने तक टिकी रहीं और सलमान खान उन्हें काफी पसंद भी करते थे।
8. क्लाउडिया सिस्ला

बिग बॉस के सीजन 3 में आई पोलिश-जर्मन मॉडल क्लाउडिया सिस्ला ने शो में सभी को इम्प्रेस किया था। वो घर में 10 सप्ताह रही थी। इस रियलिटी शो में आने के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट भी मिले थे।
9. मंदाना करीमी

‘क्या कूल हैं हम 3’ में सहायक भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली ईरानी अभिनेत्री मंदाना करीमी भी बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो से मंदाना का काफी लोकप्रियता मिली थी। शो में वो एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर थी और लगभग 10 हफ्तों तक वो शो में बनी रही थी।
10. लुसिंडा निकोलस

ऑस्ट्रेलियन मॉडल और योगा ट्रेनर लुसिंडा निकोलस ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था और दो हफ्ते में ही बाहर हो गई।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स