ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Camphor Benefits in Hindi for Skin

कपूर के फायदे, खूबसूरती निखारने से लेकर स्किन प्रॉब्लम्स तक – Camphor Benefits in Hindi for Skin

कपूर तेज खूशबू वाला उड़नशील और सफेद रंग के मोम की तरह का पदार्थ होता है। इंग्लिश में इसे कैम्फर, संस्कृत में कर्पूर और फारसी में काफूर कहा जाता है। कपूर का प्रयोग हमारे देश में पूजा के लिए किया जाता है। कोई भी आरती बिना कपूर के पूरी नहीं मानी जाती है। इसके साथ ही बीमारियों के इलाज में भी कपूर का उपयोग किया जाता है। अपने देश भारत के अलावा, चीन में भी कपूर का प्रयोग बहुलता में किया जाता है। कपूर में ऐसी चिकित्सकीय शक्ति है कि यह कई रोगों को तुरंत ठीक करने की क्षमता रखता है। कपूर कैम्फोरा नामक पेड़ से मिलता है। अपने यहां यह पेड़ देहरादून, नीलगिरि, मैसूर और सहारनपुर में पाया जाता है। इसके पेड़ छोटे और इसके पत्ते लगभग तीन- चार इंच लंबे होते हैं। पत्तियां चमकदार होती हैं और इनसे भी अच्छी सी खुशबू आती है। इस पेड़ के फूल सफेद रंग के होते हैं, जो गुच्छों में लगते हैं।

स्किन के लिए प्रभावशाली – Camphor for Skin in Hindi

बालों के लिए लाभकारी कपूर – Camphor for Hair in Hindi

स्वास्थ्य के लिए कपूर – Camphor for Health in Hindi

ADVERTISEMENT

अन्य लाभ – Other Benefits of Camphor in Hindi

फटाफट सवाल और जवाब – FAQ’s

 

स्किन के लिए प्रभावशाली- Camphor for Skin in Hindi

कपूर के फायदे क्या हैं (benefits of camphor in hindi)? कपूर में इतने एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं कि यह हमारी खूबसूरती को निखारने के साथ ही हमें स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। खासतौर पर कपूर हमारी स्किन के लिए इतना बढ़िया है कि स्किन से जुड़ी कई परेशानियां इसे लगाने से कुछ ही देर में ठीक हो जाती हैं। आइये जानें कपूर के फायदे फोर स्किन।

Kapoor tress leaves

ADVERTISEMENT

खुजली में लाभकारी

कपूर के इसेंशियल ऑयल का प्रयोग स्किन एलर्जी में किया जाता है। खासकर खुजली में। यह स्किन के उन हिस्सों को ठंडक और राहत प्रदान करता है, जहां एलर्जी हो। यह इतना हल्का होता है कि आसानी से रोमछिद्रों में चला जाता है और स्किन को ठंडा महसूस कराता है। नारियल तेल के साथ पीसे गए कपूर को लगाने से खुजली वाली स्किन को राहत मिलती है। इसके लिए एक छोटे कप नारियल तेल में एक चम्मच कपूर को पीसकर मिला लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से में लगाएं। रोजाना एक- दो बार आप इसे लगाएं। दो- तीन दिनों में ही फर्क महसूस होने लगेगा।

जलन भी करे दूर

स्किन में जलन हो तो भी कपूर का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हुआ है। एक चम्मच पीसे हुए कपूर को एक कप पानी में मिलाएं। इसके बाद रुई की सहायता से इसे प्रभावित हिस्से में लगाएं। ऐसा दिन में दो- तीन बार किया जा सकता है। धीरे- धीरे राहत मिल जाएगी।

जानें विनेगर यानि सिरका के हैरान कर देने वाले इस्तेमाल और बेशुमार फायदे

पिंपल्स- एक्ने को करे दूर

कपूर इतना जादुई होता है कि यह आपकी स्किन में कसाव ला सकता है। यह एंटी इंफेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है, जो एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए कपूर के तेल में टी ट्री ऑयल को मिलाएं और इसे पिंपल्स और एक्ने पर लगाएं। कुछ ही दिनों में अंतर पता चलने लगेगा।

ADVERTISEMENT

फटी एड़ियों को बोलें ना

फटी एड़ियां किसे अच्छी लगती हैं? इसे ठीक करने के लिए आपने कई तरह की कोशिश की होगी। इस बार कपूर का प्रयोग करके देखें। एक बाल्टी पानी में दस कपूर डालें। इस पानी में अपनी फटी एड़ियों को पंद्रह- बीस मिनट तक डूबोकर रखें। इससे पैर तो मुलायम होंगे ही, फटी एड़ियों की दरारें भी भर जाएंगी।

क्यों जरूरी है हमारे लिए प्रोटीन का सेवन करना और क्या हैं इसके स्रोत

बालों के लिए लाभकारी कपूर – Camphor for Hair in Hindi

बालों के लिए केम्फर के बहुत से फायदे हैं (camphor ke fayde)। लहराते चमकदार बाल भला किसे अच्छे नहीं लगते? यदि आपके बाल लंबे नहीं हो रहे या गिर रहे हैं तो कपूर इसमें आपकी मदद कर सकता है।आइये जानें कपूर के लाभ बालों के लिए।

Kapoor, Camphor oil for hair

ADVERTISEMENT

करे बालों को मजबूत

इन दिनों हर व्यक्ति की यही शिकायत रहती है कि उसके बाल बहुत गिरते हैं। बालों को झड़ने और गिरने से बचाने के लिए यदि आप नियमित तौर पर कपूर के तेल का प्रयोग बालों पर करें तो यह धीरे- धीरे बालों के गिरने को रोक सकता है। कपूर का तेल बालों की जड़ को मजबूत करके झड़ना रोकता है।

मजबूत चमकदार बालों के लिए प्रयोग करें आंवला, रीठा और शिकाकाई

करे बाल लंबे

लंबे बाल हर किसी की चाहत होती है। लेकिन गिरते बाल भला लंबे कैसे हो सकते हैं? ऐसे में कपूर के तेल को इसेंशियल ऑयल में मिलाना बालों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। चाहें तो लैवेंडर या कैमोमाइल या फिर नारियल तेल में कपूर के तेल को मिलाकर लगाएं।

जूं मारने की अचूक दवा

बाल में रहने वाले जूंए सिर की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। आपने कई तरह के एंटी डैंड्रफ शैंपू का भी प्रयोग करके देख लिया, जूं जाने का नाम ही नहीं लेते हैं। ऐसे में आप कपूर के तेल को पानी में मिलाकर नहाएं। कपूर के तेल में निहित एंटीऑक्सिडेंट्स एंटी इंफेक्शन एजेंट के तौर पर काम करते हैं और जूंओं को मार देते हैं।

ADVERTISEMENT

लंबे और स्वस्थ बालों की चाहत है तो बालों में लगाएं सरसों का तेल

स्वास्थ्य के लिए कपूर – Camphor for Health in Hindi

कपूर एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट के तौर पर काम करता है। यही वजह है कि कई बीमारियों के लिए यह रामबाण है। जोड़ों में दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। मांसपेशि‍यों के दर्द से राहत देने में यह बेहतरीन है। 7 सर्दी जुकाम और फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता है।

 

Kapoor oil for pregnant women

कपूर के अन्य लाभ – Other Benefits of Camphor in Hindi

सेहत और खूबसूरती में फायदेमंद कपूर के और भी बहुत से फायदे हैं (kapoor benefits in hindi)।

ADVERTISEMENT

मच्छर भगाए दूर

इस मौसम में मच्छर आतयायी के तौर पर आपके घरों में घुस जाते हैं। आप लाख एंटी मॉस्किटो प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लें, यह हमला करने से पीछे नहीं हटते। ऐसे में कपूर जलाने के फायदे का लाभ उठाएं। कपूर प्राकृतिक रेपेलेंट के तौर पर काम करता है। इसके लिए बस आपको अपने कमरे में कपूर को जलाने की जरूरत है। मच्छर के साथ सभी तरह की कीट- पतंगें भी अपने आप भाग जाएंगे।

कान के दर्द में फायदेमंद

कान के दर्द में भी कपूर फायदेमंद साबित हुआ है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का रस निकालें। इसमें कपूर को मिलाकर कान में दो बूंद डालें। जल्दी ही कान का दर्द दूर हो जाएगा।

benefits of camphor in hindi

सिरदर्द से बचाए 

कई बार गरमी में सिरदर्द हो जाता है। दवाइयां ले- लेकर आप परेशान हो गई हैं तो इस बार प्राकृतिक इलाज ढूंढें। नींबू के रस में कपूर को मिलाकर सिर पर लगाएं। सिरदर्द के साथ भारीपन और तनाव भी काफी हद तक दूर हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

कपूर के नुकसान – Side Effects of Camphor in Hindi

कपूर का इस्तेमाल जब सीमित तौर पर किया जाए तो यह सुरक्षित और फायदेमंद है। कपूर को स्किन गैप और खुली चोट पर लगाने से बचना चाहिए क्योंकि वहां कपूर को लगाने से जहरीला साबित होने की आशंका रहती है। डिकंजेशन के लिए निश्चित सीमा तक कपूर की इनहेलिंग ठीक है। अधिक मात्रा में कपूर का सेवन खतरनाक हो सकता है। कपूर टॉक्सिटी के लक्षण मुंह और गले में जलन, मितली और उल्टी हैं। बच्चों को विशेष तौर पर कपूर से दूर रखना चाहिए क्योंकि वे अधिक सेंसिटिव होते हैं और इसकी टॉक्सिटी को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को कपूर के सेवन से बचना चाहिए। कपूर को लगाने के हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे- लालिमा और त्वचा में जलन।

Camphor leaves and powder

फटाफट सवाल और जवाब – FAQ’s

ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को कपूर से क्यों दूर रहना चाहिए?

ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को कपूर से इसलिए दूर रहना चाहिए क्योंकि यह यदि बेबी की स्किन तक पहुंच गया तो उसके लिए हानिकारक हो सकता है।

ADVERTISEMENT

कपूर को किस तरह अपनी ब्यूटी रुटीन में शामिल किया जा सकता है?

कपूर स्किन में कसाव लाने का काम करता है। एंटी इंफेक्शन एजेंट के तौर पर काम करते हुए यह एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

कपूर बालों को स्वस्थ रखने में किस तरह मदद करता है?

कपूर बालों को बिना नुकसान पहुंचाए बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। कपूर के तेल में अंडा या दही को मिलाकर लगाने से यह बालों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।

ADVERTISEMENT

Kapoor balls

इन्हें भी देखें –

आयुर्वेदिक औषधि भी है मसालों की रानी हल्दी, जानें सेहत और त्वचा के लिए इसके फायदे

आपकी ड्राय स्किन को सॉफ्ट- स्मूद बनाने के लिए 16 टिप्स

ADVERTISEMENT

लू के खतरे से कैसे करें अपना बचाव

26 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT