ADVERTISEMENT
home / बिग बॉस
Abhishek Malhan

बिग बॉस OTT 2 के फिनाले से पहले बिगड़ी अभिषेक मल्हान की तबीयत, बहन ने बताया अस्पताल में है एडमिट

इंतजार की घड़िया खत्म होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकि हैं। Bigg Boss OTT 2 का फिनाले 14 अगस्त को रात में होना है। लेकिन उससे पहले ही एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के चहेते फुकरा इंसान अब फिनाले में नहीं दिखेगा। अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनके भाई को अस्पताल में एडमिट किया गया है।

दरअसल, पिछले एपिसोड में अभिषेक मल्हान को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैन्स को अभिषेक की सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

बहन ने कहा आप सब करें दुआएं

जी हां, अभिषेक की बहन प्रेरणा ने खुलासा किया, “अभी पता चला कि अभिषेक का स्वास्थ्य अभी भी ठीक नहीं हैं और वो अस्पताल में हैं। इसलिए, वह आज रात यानि बिग बॉस OTT 2 फिनाले में आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। अभिषेक ने बिग बॉस ओटीटी 2 में हमारा खूब मनोरंजन किया है। वह जल्द ही ठीक हो जाएं। आइए प्रार्थना करें कि ऐसा हो।”

बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता कौन है ?

जैसे ही ट्वीट शेयर हुआ वैसे ही फैंस ने अभिषेक के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दीं। नेटिजन्स का भी कहना है कि जब सबको पता है कि विनर कौन होगा तो ऐसे में अभिषेक का फिनाले में रहना न रहना बराबर ही। दरअसल, नेटिजन्स का इशारा एल्विश यादव की ओर है। क्योंकि एल्विश जब से बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनें हैं सब यही कयास लगा रहे हैं कि उनके अलावा इस शो का दूसरा कोई विजेता बन ही नहीं सकता है।

ADVERTISEMENT

अभिषेक हैं एल्विश से बहुत पीछे

 शो में एल्विश ने वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ली। वहीं, अब वह ट्रॉफी की रेस में सबसे आगे हैं। ट्विटर पर वोटिंग ट्रेंड में एल्विश को 13 मिलियन से ज्यादा वोट्स मिल चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान एल्विश यादव से पीछे रह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक को 10 मिलियन के आसपास ही वोट्स मिले हैं, जो एल्विश यादव से काफी कम है।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2  को इस बार लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। फाइनल में अभिषेक का मुकाबला एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट हैं, जिनमें से ही कोई एक विनर बनकर ट्रॉफी को अपने नाम करेगा। इसका ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त, सोमवार को होगा।

14 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT