ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
bollywood celebs favourite

करीना कपूर से लेकर खुशी कपूर तक, कई बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट हैं ये 6 बार और रेस्टोरेंट्स

अगर आप बॉलीवुड सेलेब्स से मिलने का शौक रखते हैं या आप भी मुंबई में घूमते हुए किसी सेलेब की तरह महसूस करना चाहते हैं तो यहां बताए उन बार और रेस्टोरेंट को जरूर विजिट करें जहां अकसर बॉलीवुड सेलेब्स जाना पसंद करते हैं। ये जगह अपने माहौल, इंटीरियर्स और बेस्ट फूड के लिए सेलेब्स के बीच भी खूब पसंद किए जाते हैं और अगर आप लकी हों तो किसी सेलेब्रिटी को देखकर स्माइल एक्सचेंज करने से लेकर सेल्फी तक लेने का मौका पा सकते हैं।

ऑलिव बार एंड किचन, खार- मेडिटरेनियन फूड के लिए परफेक्ट प्लेस

साभार- इंस्टाग्राम

ये रेस्टोरेंट शाहरुख खान, सैफ अली खान से लेकर अनन्या पांडे, खुशी कपूर तक सबको खूब पसंद आता है। यहां का रस्टिक इंटीरियर्स जितना आकर्षक है, उतना ही यहां टेस्टी यहां के तापा-स्टाइल ऐपेटाइज़र और कॉकटेल्स हैं।

सोहो हाउस, सैंटा क्रूज- इसे बॉलीवुड हेवन कहना गलत नहीं होगा

साभार- इंस्टाग्राम

अगर हम उन जगहों की बात करें जहां बॉलीवुड सेलेब्स अकसर आते जाते हैं और इसमें सोहो हाउस का नाम न लें, ये हो ही नहीं सकता है। लोगों को अकसर ये लगता है कि सोहो हाउस में सिर्फ क्लब मेंबर्स की जा सकते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि यहां उन लोगों के लिए भी बहुत कुछ है जो इनके क्लब के मेंबर न हों। आप सी फेसिंग इटालियन रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, यहां इवेंट के लिए हॉल बुक कर सकते हैं, यहां मौजूद ईवा रूम, जो कि रिक्रिएशनल रूम है, उसे भी बुक कर सकते हैं।

बैस्टियन, बांद्रा, वेस्ट- डेटिंग के लिए पर्फेक्ट वाइब्स हैं यहां

साभार- इंस्टाग्राम

ये जगह दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की फेवरेट स्पॉट रही है! इनके साथ यहां अर्जुन कपूर और मलाइका को भी देखा जा चुका है। सेलेब्स के लिए बैस्टियन रोमांटिक डेट के लिए सबसे आकर्षक विकल्पों में से एक है। यहां का आरामदेह माहौल और बढ़िया सी फूड दिल खुश करने वाला है। यहां बहुत सारे शाकाहारी विकल्प भी हैं। 

ADVERTISEMENT

द डेली बार एंड किचन, बांद्रा वेस्ट- टेस्टी फूड है यहां की पहचान

साभार- इंस्टाग्राम

बांद्रा में डेली बार सबसे लोकप्रिय लाउंज में से एक है। यह जगह अपने स्वादिष्ट कॉकटेल और पास्ता के लिए सबसे अच्छी तरह से जानी जाती है। प्रत्येक सप्ताह के अंत में यहां फेमस डीजे और संगीत से जुड़े कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित करने का चलन रहा है। दिशांत प्रीतमनी और निकी रामनानी द्वारा स्थापित की गई यह जगह पार्टी वाइब के लिए सबसे अच्छी जगह है।

मिनिस्ट्री ऑफ क्रैब, खार- अगर आप भी सी फूड प्रेमी हैं तो ये जगह आपके लिए है

अगर आपने नेटफ्लिक्स सीरीज फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स देखी है तो इस जगह को पहचानते आपको देर नहीं लगेगी। ये भी बता दें कि 2015 से 2022 तक ये जगह लगातार एशिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट में अपनी जगह बनाए हुए है। जिन लोगों को क्रैब और दूसरे सी फूड पसंद हैं, उन्हें एक बार यहां जरूर आना चाहिए।

हक्कासन, बांद्रा वेस्ट- चाइनीज लवर्स के लिए परफेक्ट है ये प्लेस

साभार- इंस्टाग्राम

हक्कासन कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट प्लेस है। करण जौहर, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, कैटरीना कैफ जैसे सेलेब्स इस रेस्टोरेंट में अकसर आना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पायर्ड ये ब्रेडेड हेयरस्टाइल्स आप भी अपने नेक्स्ट लुक के लिए करना चाहेंगी कॉपी, देखें
ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखी करीना और करिश्मा कपूर, मलाइका की मॉम के बर्थडे पार्टी में पहुंची थी दोनों बहनें

ADVERTISEMENT
26 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT