बाल के नेचुरल शाइन और हेल्दी ग्रोथ के लिए अंडा और दही को बालों का सिपरफूड कहना बिलकुल गलत नहीं होगा। बाल में सिर्फ अंडा लगाने के फायदे या बाल में दही लगाने के फायदे जितने हैं, उससे बहुत अधिक बाल में अंडा और दही लगाने के फायदे (Benefits of Egg And Curd for Hair in Hindi) हैं। ऐसा इसलिए कि दोनों ही चीजों के पोषक तत्व मिलकर बालों के लिए किसी मैजिक पोषण की तरह काम करते हैं। मन में अगर बाल लम्बे करने के लिए क्या करें या बाल को झड़ने से बचाने के उपाय जैसे सवाल हों या फिर हेल्दी, शाइनी हेयर पाने की चाहत, इसके लिए मार्केट के महंगे हेयर प्रोेडक्ट्स यूज करने से बहुत बेहतर है कि आप बालों में अंडा और दही लगाने के फायदे अपनाकर देखें। अगर आपके मन में ये सवाल हैं कि बालों में अंडा कैसे लगाते हैं आदि तो इस लेख में आपको सारी जानकारी मिलेगी। पढ़िए-
पोषक तत्वों से भरपूर अंडे को बालों का सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा। विटामिन ए और ई, बायोटिन और फोलेट अंडे में पाए जाने वाले कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जो बालों को घना और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, जो लोग हेयर पैक बनाते हुए अंडे की जर्दी यानी एग योक को फेंक देते हैं उन्हें ये जानना चाहिए कि जर्दी में स्वस्थ फैट होते हैं और ये बालों के मॉइश्चर को फिर से वापस लाते हैं और हर एक बाल को स्लीक और शाइनी लुक देते हैं। बालों में 70% प्रोटीन होता है और यही वजह है कि बालों में प्रोटीन युक्त अंडे लगाने से स्टाइलिंग के माध्यम से खोए हुए प्रोटीन को फिर से वापस लाने में मदद मिल सकती है। इससे बाल मजबूत होते हैं और गर्मी का सामना करने में बेहतर होते हैं।
अगर बालों में दही लगाने के फायदे के बारे में बात करें तो दही में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की अधिकता होती है। कई तरह के विटामिन के अलावा दही में लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है और ये बाल और स्कैल्प दोनों की हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्कैल्प को इंफेक्शन फ्री रहने में मदद करते हैं, डैंड्रफ को कम करते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन को कम करने में भी मदद करते हैं।
बालों में अंडा और जही लगाने का सबसे पहला फायदा ये है कि ये मौसम, स्टाइलिंग या केयर की कमी से रफ और डैमेज हुए बालों को फिर से मॉइश्चराइज करके उन्हें हेल्दी लुक देता है। अंडा और दही, दोनों में प्रोटीन की प्रचुरता है और ये बाल के डैमेज को सही करने में मदद करता है।
दही में कई तरह के विटामिन होते हैं और अंडे में विटामिन बी यानि बायोटिन की अधिकता होती है। ये सभी बाल के साथ स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और बाल की ग्रोथ को भी तेज करते हैं।
दही और अंडे से बना हेयर मास्क हेयर फॉल को नियंत्रित करने के लिए हमेशा से यूज किया जाता रहा है। एक शोध में ये बात सिद्ध भी हुई है कि क्योंकि अंडे की जर्दी में पेप्टाइड मौजूद होता है, अंडे बाल में लगाने से बाल गिरना बंद होते हैं और इनकी ग्रोथ भी बढ़ता है।
एलोपेसिया एक तरह का ऑटो इम्यून रोग है जिसमें सिर के कुछ या सारे बाल गिरने लगते हैं।अंडे का सेवन और अंडा लगाना दोनों इस स्थिति को नियंत्रित करने में कुछ हद तक सहायता कर सकता है।
अंडे में बायोटिन होता है जो कि एक बी विटामिन है और ये बालों के साथ त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। बायोटिन के कम होने को बालों के झड़ने के साथ-साथ बालों के रंग के बदलने से भी जोड़ा गया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी में 2016 के एक अध्ययन में पाया गया कि 38% महिलाओं ने कहा कि उनके बाल झड़ रहे हैं, उनमें बायोटिन की कमी थी। केवल जर्दी के बिना अंडे का सफेद भाग खाने से आपको बायोटिन की कमी हो सकती है।
इस स्थिति में अंडा और दही मिलाकर लगाने से भी बालों का गिरना कम हो सकता है।
दही और अंडे से बना हेयर मास्क बालों को कंडीशन करने के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
दही में मौजूद फैटी एसिड बालों को नमी देने में मदद करता है। दही को बालों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक डीप कंडीशनिंग के तौर पर जाना जाता है। दही के साथ अंडा मिलाकर बाल में लगाने पर बाल डीप कंडीशन होते हैं और उन्हें अंडे में मौजूद प्रोटीन की वजह से हेल्दी शाइन भी मिलती है।
बालों का झड़ना कम करने के साथ-साथ, अंडे का मास्क कमजोर बालों को मजबूत बनाकर बालों का टूटना बंद करने में मदद करता है। दही और अंडे के हेयर मास्क से दोमुंहे बालों को कम करने से लेकर बाल टूटने से बचाने तक अंडा और दही यूजफुल होता है। दो मुंहे बालों की रोकथाम के साथ ही अंडा और दही तेजी से बीच से टूटने बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में भी मदद करते हैं।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की सफाई के लिए बहुत अच्छा होता है। ये स्कैल्प के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही के साथ अंडा मिलाकर लगाने से एक तरफ जहां एक-एक बाल के फॉलिकल मजबूत होते हैं, वहीं स्कैल्प का एक्सफॉलिएशन भी होता है।
आप सिर्फ अंडे और दही से एक शानदार एंटी-डैंड्रफ हेयर मास्क बना सकते हैं। यह मिश्रण न केवल बैक्टीरिया पैदा करने वाले डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है बल्कि घने बालों के विकास के लिए एक सदियों पुराना घरेलू उपाय भी माना जाता है। बाल 70 प्रतिशत केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं, अंडे का उपयोग क्षतिग्रस्त और सूखे बालों के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है, जिससे यह चिकना और नमीयुक्त हो जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि हमारे स्कैल्प पर रहने वाले दो सबसे आम बैक्टीरिया हैं प्रोपियोनिबैक्टीरियम और स्टैफिलोकोकस। विशेषज्ञों के अनुसार जहां डैंड्रफ होते हैं वहां प्रोपियोनिबैक्टीरियम कम हो जाते हैं और स्टैफिलोकोकस अधिक होते हैं। शोध के अनुसार दही में Propionibacterium बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और स्कैल्प पर इसका इस्तेमाल इस बैक्टीरिया के संतुलन को सही करके डैंड्रफ को कम करते हैं।
अंडे की जर्दी ड्राई बालों को पोषण देकर बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं दही की सफाई और मॉइस्चराइजिंग गुण आपके बालों को अतिरिक्त चमकदार बनातें हैं। तो अगर आप अपने बेजान दिकने वाले बालों को शाइनी बनाना चाहती हैं तो अंडे और दही से बना मास्क यूज करें।
दही की एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को फंगल, बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं।
अंडा और दही लगाने के बाद बालों का ख्याल रखने के टिप्स का यूज करके आप अंडा या दही से होने वाले नुकसान से अपने बाल को पूरी तरह सुरक्षित रख पाएंगे।
1. अंडे के किसी भी पैक को बालों में 30 से 40 मिनट से ज्यादा न लगाएं ताकि ये बाल में न सूखे।
2. अंडे और दही के पैक को लगाने के बाद बाल हमेशा गुनगुने पानी से धोकर ठंडे पानी से ही धोएं। इससे बाल से अंडे आसानी से निकलता है।3. अंडे के किसी भी पैक को बाल में लगाकर तेज धूप में न जाएं। गर्मी से अंडा पकने जैसा होने लगता है और बाल से धोने पर आसानी से नहीं निकलता है।
4. पैक धोने के बाद बाल को ड्रायर न करें।
5. अंडे और दही के पैक के बाद बाल में तुरंत ऑयल लगाने की गलती न करें।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं तो बता दें कि बालों में अंडे और दही को मिलाकर सिंपल हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है और इसमें कई तरह के किचन इंग्रीडिएंट्स के साथ मिलाकर भी बाल में लगाया जा सकता है।
1. प्लेन अंडा और दही मास्क
2 अंडे में 2 टेबलस्पून दही मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं और शैम्पू कर लें।
2. अंडा, दही और केला मास्क
मैश किए हुए आधे केले में एक अंडा और दो टेबलस्पून दही मिलाएं। केले को मैश करने के लिए मिक्सी में इसे अच्छी तरह ब्लेंड भी कर सकते हैं। इस मास्क को बाल में लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए रहने दें। बाल को शैम्पू से धो लें।
3. अंडा, दही और प्याज
एक प्याज के रस को एक अंडे और एक टेबलस्पून दही में मिक्स करके बाल में लगाएं। 30 से 40 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें। ये मास्क बाल को शाइन देने और कंडीशन करने के साथ हेयर ग्रोथ के लिए भी अच्छा है।
बालों में अंडा लगाने के फायदे तो बहुत हैं और बहुत सी महिलाएं इसे अपने बाल को मुलायम और शाइनी बनाने के लिए यूज करती हैं। लेकिन कई बार अंडा गलत तरीके से लगाने से बाल को नुकासान भी होने लगते हैं। अगर अंडे की जर्दी बार-बार बाल में लगाई जाए तो ये बाल को कमजोर बनाने लगता है और इससे बाल जल्दी कमजोर होने लगते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद फैट ऑयली हेयर वालों के स्कैल्प के ऑयल के साथ मिक्स हो जाता है और डैंड्रफ की समस्या बढ़ाने का काम करता है। इसी तरह बार-बार अंडे की जर्दी बाल में लगाने से बाल शाइनी और सॉफ्ट दिखने की जगह, ड्राई होने लगते हैं।
1. अंडे में क्या मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?
अंडे को सीधे-सीधे बाल में लगाने की जगह केला, दूध, दही, नारियल या ऑलिव तेल, प्याज का रस, मेहंदी, मेथी का पॉउडर जैसा कोई भी किचन इंग्रीडिएंट मिलाकर बाल में लगाएं।
2. बाल बढ़ाने के लिए अंडा कैसे लगाएं?
अंडे और दही के कॉम्बिनेशन के अलावा बाल बढ़ाने के लिए अंडे को एलोवेरा जेल के साथ लगाएं। इसके अलावा अंडे को प्याज के रस के साथ मिलाकर भी बाल में लगा सकते हैं।
3. दही में क्या मिलाकर बालों में लगाएं?
दही में अंडा के अलावा मेथी, करी पत्ता, शहद, नींबू, प्याज का रस मिलाकर लगा सकते हैं।
4. अंडे से बाल बढ़ते हैं क्या?
जी हां, अंडे से बाल बढ़ते हैं। अंडे से बाल बहुत मजबूत और तेजी से बड़े होते हैं। हेयर मास्क बालों के फॉलिकल्स को पोषण देते हैं और इससे इन कोशिकाओं के केराटिन स्तर में सुधार होता है और बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।
5. किस उम्र के लोगो को बालों में अंडा और दही लगाना चाहिए?
अंडा और दही लगाने के लिए किसी उम्र को देखने की जरूरत नहीं होती है। 14-15 साल के बच्चों से लेकर चालिस- पैंतालिस साल के व्यस्क तक अपने बाल में अंडा और दही लगा सकते हैं।
चाहे बालों को इंस्टैंट शाइन देना हो या फिर बाल को लंबा करना हो, टूटने से बचाना हो, बालों पर अंडा और दही लगाने के फायदे बहुत अधिक हैं। लेकिन अगर आप अपने बाल के लिए अंडा लगाने के फायदे सही तरह से उठाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि अगर सही तरह से अंडे को यूज न किया जाए तो ये बाल को नुकसान भी पहुंचाते हैं।
ये भी पढ़ें :
सर्दियों के लिए हेयर मास्क – स्वस्थ स्कैल्प के लिए ट्राई करें ये DIY Brown Sugar Hair Mask
जाने मीरा राजपूत का हेयर केयर सीक्रेट – जानिए शाहिद कपूर की वाइफ और सेलिब्रिटी मीरा राजपूत के हेयर सीक्रेट्स के बारे में।
ये हैं बेस्ट स्कैल्प स्क्रब – हम यहां आपके लिए हमारे कुछ पसंदीदा स्कैल्प स्क्रब लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।