घर में या किसी क्लोज दोस्त की शादी हो तो किसी आम लड़की की ही तरह बॉलीवुड और ग्लैमर से जुड़ी एक्ट्रेस, फिर चाहे वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस ही क्यों न हों, अपनी जिम्मेदारियों को बड़े शौक और खुशी से निभाती हैं। कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट से लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अब तक अपनी दोस्त या बहन की शादी में एक परफेक्ट ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई है और अपने फैन्स को अपने इस रूप से इम्प्रेस किया है।
रिया खुराना की शादी में आलिया कपूर
आलिया भट्ट ने अपनी फ्रेंड और फैशन डिजाइनर रिया खुराना की शादी में एक परफेक्ट ब्राइड्समेड की तरह शादी में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। आलिया न सिर्फ हर समय रिया के आसपास थी, बल्कि उन्होंने अपनी दूसरी दोस्तों के साथ रिया के लिए ग्रुप डांस भी किया था। एक्ट्रेस ने इस मौके पर पीच कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने लुक को इतना सटल रखा था कि किसी भी तरह से वो दुल्हन को आउट शाइन न करें। रिया की शादी साल 2021 के मार्च में हुई थी।
इशिता आडवाणी की शादी में कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी की शादी की पिछले साल मई महीने में हुई थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आई थी। शादी में कियारा किसी आम दुल्हन की बहन की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाती दिख रही थी। एक्ट्रेस का एक वीडियो इशिता को तैयार करते हुए और उन्हें काला टीका लगाते हुए भी वायरल हुआ था।
श्रद्धा नाइक के लिए श्रद्धा कपूर

मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक की शादी में श्रद्रा कपूर ने एक जिम्मेदार ब्राइड्समेड की तरह सभी जिम्मेदारी निभाई थी। दुल्हन की दूसरी दोस्तों की तरह श्रद्धा ने भी सेम कलर और पैटर्न का सटल गाउन स्टाइल किया था। उन्होंने श्रद्धा नाइक की शादी में ऑफिशियेटर की भूमिका निभाते हुए शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने का काम भी किया था।
रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर

छोटी बहन रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर ने किसी भी रियल बड़ी बहन की तरह बहुत शालीन अंदाज में तैयार दिखी। सोनम ने शेयर भी किया था कि ये मौका उनके लिए बहुत इमोशनल मोमेंट था।
सोनाली फैबियानी के लिए अथिया शेट्टी
एक्टिविस्ट सोनाली फैबियानी की शादी 2021 में हुई थी। सोनाली की शादी के बाद मेकअप आर्टिस्ट ओजस रजनी ने अपने सोशल मीडिया पर दुल्हन और उनकी बेस्ट फ्रेंड और गॉर्जियस एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की दोस्ती के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि अथिया सारे समय अपनी दोस्त के साथ रही थी।
प्रियंका चोपड़ा की शादी में परिणीति चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में हुई थी। एक्ट्रेस की शादी में उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा ने एक बहन और दुल्हन की सहेली के रूप में एक ब्राइड्समेड की सभी जिम्मेदारियां निभाई थी। परिणीति कभी दुल्हन के आसपास दिखती तो कभी अपने जीजू के साथ समय बिताती। उसने जूता छुपाई रस्म के लिए निक के जूते तो छुपाए ही थे, साथ में उसे वापस करने के लिए 5 मिलियन डॉलर की मांग भी की थी।
यामी गौतम की शादी में सुरीली गौतम
यामी गौतम की शादी 2021 में इंटीमेट तरीके से हिमाचल स्थित एक्ट्रेस के घर में हुई थी। क्योंकि शादी की तैयारियां बहुत कम समय में हुई थी, यामी गौतम ने अपने पोस्ट में बताया था कि कैसे टीवी और पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस और उनकी बहन सुरीली गौतम ने ही उनका मेकअप, जूड़ा करने से लेकर शादी की सारी तैयारी और शॉपिंग की थी।
कैटरीना कैफ की शादी में इसाबेल कैफ
कैटरीना कैफ की शादी में डॉ. कैबी और टाइम टू डांस एक्ट्रेस और कैटरीना की छोटी बहन इसाबेल कैफ अपनी दूसरी बहनों के साथ दुल्हन की सारी जिम्मेदारी निभाते दिखी थी। कैटरीना को मंडप पर लाते हुए उनकी बहनों ने ही दुल्हन की फूलों की चादर मिलकर उठाई थी। कैटरीना ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि कैसे शादी के समय विक्की कौशल के दोस्तों और उनकी बहनों के बीच दुल्हे के जूतों को लेकर लड़ाई हुई थी।