अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की बेटी मायरा रामपाल के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास था। दरअसल, 17 वर्षीय मायरा ने बीती रात को Dior Fall 2023 के शो में अपना रनवे डेब्यू किया है। इस दौरान मायरा रामपाल फ्युशिया पिंक Dior आउटफिट में दिखाई दीं और उन्होंने अपने पिता अर्जुन रामपाल को सुपर प्राउड महसूस कराया। इतना ही नहीं अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मायरा की तस्वीर शेयर करते हुए बताया भी है कि उन्हें उन पर कितना गर्व है। इतना ही नहीं अर्जुन की गर्लफ्रेंड गेब्रियाल ने भी मायरा के लिए चियर्स किया है।
अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया पर आयोजित किए गए Dior Fall 2023 से बेटी की तस्वीर को शेयर किया है। अर्जुन ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘आज मेरी छोटी प्रिंसेस ने अपना पहला रनवे वॉक किया है। वो भी #christiandior के लिए। सबसे अच्छी चीज ये कि उन्होंने ये सब खुद से किया है। ऑडिशन से लेकर फिटिंग्स तक। एक टफ कॉम्पिटिशन में सिलेक्शन तक। उन्होंने हम सबको ही गर्व महसूस कराया है। मैं उन्हें आगे सक्सेस विश करता हूं और उन्हें ढेर सारा प्यार और खुशी। बहुत-बहुत शुभकामनाएं @myra_rampal तुम स्टार हो।’

इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रियाल ने भी मायरा रामपाल को चियर्स किया और डियोर के शो से उनकी तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। गेब्रियाल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘@myra_rampal हां तुम्हारा डेब्यू डियोर के लिए होना था’। वहीं मायरा की बड़ी बहन माहिका रामपाल ने लिखा, ‘My Dior Baby’

हम भी मायरा को उनकी मॉडलिंग शुरुआत के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।