अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डर्मिट्रिएड्स ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी तब से ही दोनों 7वें आसमान पर हैं। कपल के पहले ही 4 साल का बेटा है और दोनों ने 20 जुलाई 2023 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में विन्नी-द-पू का टॉवल है और इस पर हीरो वर्ल्ड लिखा हुआ है। एक्टर ने लिखा, ”मेरा परिवार और मेरी जिंदगी में एक खूबसूरत बेटा आया है। मां और बेटा दोनों की स्वस्थ हैं। डॉक्टर और नर्स की शानदार टीम के लिए शुक्रिया। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”
अर्जुन रामपाल और गेब्रिएला के good genes को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों का बेटा बहुत क्यूट होगा।
अर्जुन और गेब्रिएला का रिलेशनशिप
अर्जुन और गेब्रिएला की पहली मुलाकात 2018 में दोनों के म्यूचुअल दोस्त के जरिए हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी और दोनों ने 2019 में बेटे आरिक का स्वागत किया था। तब से ही दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं। जब दोनों से उनकी शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने रिश्ते के वैलिडेशन के लिए उन्हें किसी कागज की जरूरत नहीं है और शादी न करने के कारण वो किसी कपल से कम नहीं बन जाते हैं। कपल ने कहा, ”हमारी शादी तो हो गई है ना। दिल दिल से मिल गए हैं और क्या। और क्या चाहिए? इसे वैलिडेट करने के लिए कागज के टुकड़े की जरूरत है क्या? मुझे ऐसा नहीं लगता और उन्हें भी ऐसा नहीं लगता है। वह ऐसी हैं जो बिल्कुल भी शादी में यकीन नहीं करती हैं।”