अक्सर कहा जाता है कि प्यार उम्र और मज़हब से परे होता है। बॉलीवुड में इस बात पर काफी गंभीरता से अमल भी किया जाता है। दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की वेडिंग न्यूज़ के बीच अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रोमांस की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो के सेट पर इन दोनों के बीच की नज़दीकियों को महसूस किया गया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रोमांस की खबरों ने सबको चौंका दिया था। मलाइका और उनके पति अरबाज खान के डिवोर्स के लिए भी पहले अर्जुन कपूर को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा था मगर बाद में इन खबरों पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से ये दोनों काफी करीब आ रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना 45 वां जन्मदिन मनाया था। मलाइका के जन्मदिन के खास मौके पर उनके और अर्जुन के अफेयर की खबरें फिर से वायरल हो रही हैं। ये दोनों अक्सर साथ में नज़र आते है पर दोनों में से ही किसी ने भी अपने रिश्ते को अब तक स्वीकारा नहीं है। हालांकि, इस बार एक रियलिटी शो के सेट पर इन दोनों की गजब केमिस्ट्री देखने के बाद दोनों के फैन्स अंदाज़ा लगा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने लुकाछिपी वाले इस स्पेशल रिश्ते को जल्द ही पब्लिक कर सकते हैं।
इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर रही हैं। उनके साथ जज पैनल में करण जौहर और किरण खेर भी शामिल हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को प्रमोट करने के लिए इस शो के सेट पर पहुंचे थे। इसी दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को स्टेज पर बुलाया था।
स्टेज पर इन दोनों ने फिल्म ‘फ्लाइंग जट्ट’ के गाने ‘बीट पे ब्यूटी’ पर धमाकेदार डांस करके सबको अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से चौंका दिया था। स्टेज से जाते वक्त भी अर्जुन मलाइका का हाथ थामे हुए नज़र आए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही इन दोनों का डांस वीडियो वायरल हो गया था। अर्जुन और परिणीति भी जज पैनल में बैठे थे मगर अलग- अलग। जहां परिणीति चोपड़ा करण जौहर और किरण खेर के साथ बैठी थीं तो वहीं अर्जुन कपूर मलाइका के बगल में बैठे थे।
View this post on Instagram
कभी अर्जुन कपूर और बॉलीवुड के ‘भाई’ सलमान खान एक- दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। मलाइका के साथ अफेयर की खबरें आने से पहले अर्जुन सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान को डेट किया करते थे। यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला था मगर अर्जुन और अर्पिता के ब्रेकअप का असर अर्जुन और सलमान खान की दोस्ती पर नहीं पड़ा था। हालांकि, जब अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें लीक होनी शुरू हुई थीं तो सलमान अर्जुन से काफी नाराज़ हो गए थे। शायद सलमान खान को लगता होगा कि उनके भाई अरबाज और मलाइका के डिवोर्स की वजह अर्जुन थे! 2016 में अरबाज और मलाइका ने अपने 18 साल के शादीशुदा रिश्ते को खत्म कर दिया था। कुछ दिनों से अरबाज खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि अरबाज जल्द ही दूसरी शादी कर सकते हैं।
अर्जुन और मलाइका को एक- दूसरे के इतना करीब देखकर कह सकते हैं कि प्यार करने वाले डरा नहीं करते!
ये भी पढ़ें :
अंशुला और जाह्नवी कपूर की शादी के बाद घर बसाएंगे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने बताई थी फिल्म धड़क की कहानी
सोनम कपूर के रिसेप्शन में बहनों के प्रति उमड़ा अर्जुन का प्यार
बहन जाह्नवी कपूर के साथ टीवी पर डेब्यू करेंगे अर्जुन
फिल्म लवयात्री में पति आयुष के साथ नज़र आईं अर्पिता खान भी