ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इस स्टार किड ने दी हैं एक के बाद एक 9 फ्लॉप फिल्में, फिर भी इसको मिली 250 करोड़ की फिल्म

इस स्टार किड ने दी हैं एक के बाद एक 9 फ्लॉप फिल्में, फिर भी इसको मिली 250 करोड़ की फिल्म

फिल्मों में आपका करियर कैसा रहेगा ये पूरी तरह से एक स्टार की ताकत पर निर्भर करता है और उनकी लोगों को थिएटर तक पहुंचा पाने की क्षमता पर। पुराने वक्ते में एक एक्टर की सक्सेस या फेलियर पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर निर्भर करता था। इसके अलावा बाकि सभी फैक्टर्स को एक बार को लोग नजरअंदाज भी कर देते थे। हालांकि, सोशल मीडिया के आने के बाद से ये बदल गया है। अब किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर काम न करने के पीछे कई अन्य कारणों के बारे में भी लोग बात करते हैं। और शायद यही वजह है कि आज भी कई एक्टर्स को सक्सेसफुल न होने के बाद भी बड़ी फिल्में मिलती रहती हैं।

हालांकि, आम आदमी को ये नेपोटिज्म लग सकता है या फिर उन्हें इसके पीछे कोई अन्य कारण भी लग सकता है। दरअसल, हम यहां एक स्टार किड की बात कर रहे हैं, जिन्होंने कई सारी फ्लॉप फिल्में दी हैं लेकिन फिर भी उन्हें फिल्में मिल रही हैं।

इस स्टार किड ने एक के बाद एक दी हैं 9 फ्लॉप फिल्म

अर्जुन कपूर अपने बॉलीवुड करियर में शायद वो मुकाम नहीं हासिल कर पाए हैं जो वो करना चाहते थे। बता दें कि एक्टर पूरी तरह से फिल्मी दुनिया से ही संबंध रखते हैं। इतना ही नहीं उनके पिता बोनी कपूर डायरेक्टर हैं और अनिल कपूर और संजय कपूर उनके अंकल हैं। हालांकि, इसके बाद भी वो अपने करियर में अच्छे मुकाम पर नहीं पहुंच पाए हैं। एक्टर की डेब्यू फिल्म इश्कजादा स्लीपर हिट थी और इसके 2 साल बाद उन्होंने अपने करियर की हिट फिल्म 2 स्टेट्स दी थी। इसके बाद से ही उनका डाउनहिल चल रहा है।

बता दें कि अर्जुन 2016 से अब तक 9 फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई हैं। इसमें हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां, नमस्ते इंग्लैंड, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड, पानीपत, संदीप और पिंकी फरार, एक विलन रिटर्न्स, कुत्ते और हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म द लेडी किलर शामिल है। इनमें से 7 फिल्मों को लोगों ने disaster बताया है। इसके बाद अब लोग सोचने लगे हैं कि क्या अर्जुन कपूर हमारी जेनरेशन के सबसे बड़े बॉलीवुड फ्लॉप स्टार हैं।

ADVERTISEMENT

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर की फिल्में चल रही हैं या नहीं चल रही हैं इससे उनके करियर पर शायद ही कोई असर हुआ है। एक्टर अभी भी दो फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म मेरी बिवी का रीमेक है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कई बड़े एक्टर्स दिखाई देंगे और फिल्म का बजट 200 करोड़ का है और माना जा रहा है कि ये बॉलीवुड की अब तक की सबसे मेहंगी एक्शन फिल्म होगी।

08 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT