ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
arjun bijlani called shweta tiwari chalaak lomdi and rahul vaidya lakarbagha

जानिए अर्जुन बिजलानी ने क्यों कहा श्वेता तिवारी को ‘चालाक लोमड़ी’ और राहुल वैद्य को ‘लकड़बग्घा’

इन दिनों छोटे पर्दे पर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की काफी धूम है। दर्शक इस सीजन को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसकी वजह है, इस बार शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स। यानी वो टीवी सितारे, जो हर किसी के चहेते हैं। फिर चाहे वो दिव्यांका त्रिपाठी हों, श्वेता तिवारी, सौरभ राज जैन, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, राहुल वैद्य और अर्जुन बिजलानी आदि हों। सभी को दर्शकों का प्यार और भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। ये सभी छोटे पर्दे के बड़े सितारे हैं। एक दूसरे से कम्पीट करने के साथ कोई भी दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका हाथ से नहीं जाने देता। हाल ही में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की तुलना जंगल के जानवरों से कर रहे हैं। 

बात जब दोस्ती निभाने की आती है तो टीवी सितारे एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते। मगर इन्हीं के बीच जब किसी बात की प्रतियोगिता छिड़ जाये तो ये एक दूसरे की तुलना जंगली जानवरों से करना भी नहीं भूलते। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन बिजलानी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे श्वेता तिवारी की तुलना ‘चालाक लोमड़ी और राहुल वैद्य की तुलना लकड़बग्घा से करते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में अर्जुन कर रहे हैं, “यहां ऐसे अजीबोगरीब प्राणी हैं, आपके होश उड़ जाएंगे। श्वेता तिवारी एक चालाक लोमड़ी की तरह है, अगर उसे अंगूर नहीं मिलते यानी स्टंट में जीत नहीं मिलती तो उसे अंगूर खट्टे लगते हैं। राहुल वैद्य की शक्ल लकड़बग्घे जैसी है, बाकी उसमें ऐसी कोई क्वालिटी नहीं है।” आपको बता दें कि यह वीडियो दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। अर्जुन बिजलानी ने किसी भी रंजिश के चलते दोनों को ऐसा नहीं कहा है। 

वैसे आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में सिर्फ इसी वजह से चर्चा में नहीं आये हैं बल्कि पिछले दिनों वे सौरभ राज जैन के शो से चले जाने की वजह से भी सुर्खियों में छाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल किये जा रहे हैं। दरअसल, शो में अर्जुन बिजलानी को दूसरे हफ्ते में K मेडल मिला था। इसका फायदा था कि अर्जुन एलिमिनेशन से बच सकते हैं और एक स्टंट भी छोड़ सकते हैं। अर्जुन ने एलिमिनेशन स्टंट छोड़ने का फैसला लिया। मगर बाद में रोहित शेट्टी ने बताया कि अर्जुन को अपने बदले किसी एक और कंटेस्टेंट को इस स्टंट के लिए नॉमिनेट करना होगा। 

ADVERTISEMENT

अर्जुन बिजलानी ने इसके लिए सौरभ राज जैन को चुना। सौरभ एलिमिनेशन स्टंट अच्छे से परफॉर्म करते हैं लेकिन हाइट की वजह से उन्हें वो स्टंट पूरा करने में थोड़ा समय ज्यादा लग जाता है। इसके बाद सौरभ राज जैन शो से एलिमिनेट हो जाते हैं। सौरभ राज जैन के एलिमिनेशन से फैंस काफी उदास हैं। उन्हें सौरभ का एलिमिनेशन अनफेयर लग रहा है। 

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

03 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT