ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या फिर साथ आ गए दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ? दोनों साथ में आए नजर

क्या फिर साथ आ गए दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ? दोनों साथ में आए नजर

टाइगर श्रॉफ औऱ दिशा पटानी को एक वक्त पर बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल कहा जाता था। दोनों कई बार साथ में भी दिखाई देते रहते थे – फिर चाहे वैकेशन हो या फिर रेड कार्पेट ईवेंट अटेंड करना हो। दोनों के रोमांस ने हमें यकीन दिला दिया था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन 2022 में ऐसी अफवाहें सामने आई कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है और दोनों के ब्रेकअप की अफवाह ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया। इसके बाद दोनों शायद ही एक दूसरे के साथ में दोबारा कभी नजर आए लेकिन हाल ही में दिशा और टाइगर एक ईवेंट में साथ में नजर आए और फैंस के लिए ये बहुत ही अच्छी बात है।

जानकारी के मुताबिक दोनों दिल्ली में MMA (Mixed Martila Arts) ईवेंट के लिए आए थे जिसे टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने आयोजित किया था। दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं और इसमें दोनों बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। यहां देखें तस्वीरें-

टाइगर और दिशा के फैंस दोनों का दोबारा साथ आने का इंतजार कर रहे हैं। यहां देखें कमेंट्स –

जब टाइगर की मां ने दोनों के रिश्ते पर की थी बात

टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। जब उनसे पूछा गया था टाइगर के रिलेशनशिप के बारे में तो उन्होंने कहा था कि वह दिशा को डेट कर रहे थे। आएशा ने आगे कहा था कि उन्हें इस पर कभी विश्वास नहीं हुआ और दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि टाइगर और दिशा बहुत अच्छे दोस्त हैं।

ADVERTISEMENT

सच कहें तो हम दिशा और टाइगर को इतने वक्त बाद साथ देखकर काफी खुश हैं। हमें ये देखकर बहुत खुशी हुई कि दोनों अभी भी एक दूसरे के साथ अच्छा बोन्ड शेयर करते हैं।

03 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT