चाहे आपको पंजाबी आती हो या ना आती हो लेकिन एपी ढिल्लों एक ऐसे सिंगर हैं जिनके गानों पर हर कोई वाइब करता है। उनकी ट्यून दिल के दर्द को शानदार जैम में बदल देती है और उनके गानें म्यूजिकल एडवेंचर से कम नहीं हैं। इसी बीच अपने लेटेस्ट ट्रैक विद यू से पंजाबी-कनाडियन सिंगर ने हमारी फीलिंग को सही हिट किया है। इस वीडियो में एपी के साथ बनीता संधु नजर आ रही हैं और एपी के फैंस ने मान लिया है कि सिंगर को उनका प्यार मिल गया है।

इस पूरी वीडियो को फोन पर शूट किया गया है और लग रहा है कि इसमें दोनों की इटली ट्रिप के कुछ कैंडिड मोमेंट्स को कंपाइल किया गया है। इससे पहले सिंगर ने खुशी कपूर को अपने गाने ट्रू स्टोरीज में मेंशन किया था और तब ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो के रिलीज होने के बाद उन सभी अफवाहों का जवाब मिल गया है। लोगों का मानना है कि ट्रू स्टोरीज भी बनीता के लिए ही था क्योंकि जब वह हंसती हैं तो वह खुशी कपूर जैसी लगती हैं। इसके बाद 16 अगस्त को जब एपी की डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर बनीता उनके साथ नजर आईं तो लोगों के सारे डाउट क्लीजर हो गए।
कौन हैं बनीता संधु?
बनीता संधु ब्रिटिश-इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म अक्टूबर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जी हां, यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और एक्ट्रेस को उनके काम के लिए काफी सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने आदित्य वर्मा के साथ तमिल में भी डेब्यू किया था।

2021 में बनीता, विक्की कौशल के साथ सरदार उद्दम में भी स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आई थीं। भले ही उन्होंने केवल दो ही बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन वह कई अंग्रेजी टीवी सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसमें पेंटिंग ह्युमेंनिटी, पंडोरा और ब्रिगरटन शामिल है। हाल ही में वह राजस्थान टूरिज्म की एड में नजर आई थीं।
खैर जो भी हो लेकिन अपनी नई म्यूजिक वीडियो से एपी ढिल्लों ने बार काफी हाई सेट कर दिया है। दोनों वीडियो में सही में काफी प्यार में लग रहे हैं और दोनों को साथ में देखकर हमें तो बहुत अच्छा लग रहा है।