ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
AP Dhillon ने अफवाहों के बीच अपना रिलेशनशिप स्टेटस किया कंफर्म!

AP Dhillon ने अफवाहों के बीच अपना रिलेशनशिप स्टेटस किया कंफर्म!

मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों की लव लाइफ काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, हाल ही में सिंगर ने अपना नया गाना विद यू रिलीज किया है और इस गाने की वीडियो में उनके और बनीता संधु के बीच कुछ बेहद रोमांटिक मोमेंट्स दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं गाने के वीडियो के रिलीज होने के बाद बनीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एपी के साथ काफी रोमांटिंक तस्वीरें भी शेयर की हैं और इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को यकीन हो गया था कि एपी, बनीता को डेट कर रहे हैं लेकिन कहानी में ट्विस्ट है।

सिंगर जो अभी अपनी नई डॉक्यूमेंट्री-सीरीज को प्रमोट कर रहे हैं वह हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में भी बात करते हुए दिखाई दिए। उनसे पूछा गया कि क्या वह और उनके दोस्त अभी भी सिंगल है। इस पर उन्होंने कहा, ”हमने गेम से शादी की है और हंसने लगे”। जब बाद में उनसे दोबारा यह सवाल किया गया तो म्यूजिशियन ने कहा कि हां वह सिंगल ही हैं।

एपी ढिल्लों कर रहे थे खुशी कपूर को डेट?

जून 2023 में एपी ने एक गाना ट्रू स्टोरीज रिलीज किया था। इस गाने में एक लाइन खुशी कपूर से भी रिलेटिड थी। गाने की एक लाइन है कि ”हंसे ता लगे खुशी कपूर”। इसके बाद ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि दोनों साथ में हैं लेकिन बाद में बनीता संधु को देखने के बाद फैंस को लगा कि वह इस गाने में भी बनीता की ही बात कर रहे थे।

भले ही एपी ढिल्लों का कहना हो कि वह सिंगल हैं लेकिन फैंस के लिए इस बात पर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक के सामने नहीं आने देते हैं क्योंकि इससे लोग उनके काम पर ध्यान नहीं देते हैं। हो सकता है कि एपी भी ऐसा ही कर रहे हों।

ADVERTISEMENT
22 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT