ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनुष्का शर्मा ने रीक्रिएट किया ‘सुई धागा’ वाला वायरल सीन, वरुण धवन भी बने शिकार

अनुष्का शर्मा ने रीक्रिएट किया ‘सुई धागा’ वाला वायरल सीन, वरुण धवन भी बने शिकार

इन दिनों सोशल मीडिया पर कोई भी चीज़ वायरल होते देर नहीं लगती है। मीम्स का ट्रेंड तो इस हद तक चल गया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाता है। इन मीम्स ने नेताओं के बाद अब अभिनेताओं को अपना शिकार बनाया है।

जब अनुष्का मेट ममता

फिल्म ‘सुई धागा’ में अनुष्का शर्मा एक साधारण ग्रामीण महिला ममता का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘सुई धागा’ में अनुष्का शर्मा के लुक पर बने फनी मीम्स काफी वायरल हुए हैं। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर के एक सीन में अनुष्का शर्मा रोते हुए तो एक में उदास/गुमसुम सी बैठी हुई नज़र आ रही हैं। इन दोनों ही सीन पर मीम्स वर्ल्ड की गहरी नज़र पड़ी है क्योंकि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर सिर्फ अनुष्का शर्मा वाले मीम्स ही नज़र आ रहे हैं। लोग भले ही अनुष्का का मज़ाक उड़ा रहे हैं पर अनुष्का ने इसे बेहद पॉजिटिव तरीके से स्वीकारा है।

फिर दोहराया वही सीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इन फनी मीम्स से कोई परेशानी नहीं है। वे हाल ही में अपने को स्टार वरुण धवन के साथ इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची थीं। वहां उनके वायरल मीम्स की एक इमेज दिखाई गई। फिर विशाल डडलानी ने नेहा कक्कड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनके पास भी क्वीन ऑफ क्राइंग मीम्स है, जिसके मीम्स इंटरनेट पर वायरल होते हैं। मनीष पॉल के कहने पर अनुष्का शर्मा और नेहा कक्कड़ ने अपने- अपने रोने वाले सीन को सेट पर दोहराया भी था। देखें वायरल वीडियो।

वरुण धवन की भी लगी क्लास

काफी लोगों को लग रहा था कि फिल्म ‘सुई धागा’ में तो वरुण धवन के भी कुछ स्पेशल सीन हैं, फिर मज़ाक सिर्फ अनुष्का शर्मा का ही क्यों उड़ाया जा रहा है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, ट्रेलर के एक सीन में वरुण कुत्ते की एक्टिंग कर रहे हैं। वीडियो मीम के बैकग्राउंड में ग्रैमी अवॉर्ड सॉन्ग ‘हू लेट द डॉग्स आउट’ चल रहा है। वरुण ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी ने मुझे यह भेजा और मैं इसे शेयर किए बिना नहीं रह सका।’

ADVERTISEMENT

‘सुई धागा’ में वरुण- अनुष्का मौजी और ममता के किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ थामे नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन पर खुद को दिया यह तोहफा!

अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर की ट्रेनर चेतना पंडित ने किया सुसाइड

ADVERTISEMENT

फिर साथ नज़र आएगी वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की जोड़ी!

12 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT