सेलेब्रिटीज़ की ज़िंदगी दूर से देखने में जितनी रोशन और आसान नज़र आती है, अंदर से उतनी ही मुश्किलों भरी होती है। अपने स्टारडम को बरकरार रखने और सारी दुनिया को एंटरटेन करने के लिए उन्हें कई तरह के त्याग करने पड़ते हैं। सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड के ‘इट’ कपल्स में से एक हैं, फैंस इनकी जोड़ी को रोल मॉडल की तरह मानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि शादी के दो साल बाद भी विरुष्का अपनी ज़िंदगी में एक बहुत बड़ी मुश्किल का सामना कर रहे हैं?
सीक्रेट वेडिंग से शुरू ट्रेंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की लव स्टोरी किसी से छिपी हुई नहीं थी। एक शैंपू के ऐड में साथ काम करने के बाद से इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाने लगा था। कभी अनुष्का शर्मा अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड विराट कोहली के क्रिकेट मैच स्क्रीनिंग का हिस्सा होती थीं तो कभी विराट उनके साथ टाइम स्पेंड करने के लिए मुंबई आ जाते थे।
इन दोनों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरों के बीच 2017 में अचानक इनकी शादी की खबरें सामने आ गईं थीं। यह कपल अपने कुछ खास परिजनों के साथ इटली के लिए रवाना हो गया था, जहां से सेलेब्स की सीक्रेट वेडिंग का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया था।
शादी के बाद आई मुश्किल…
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ये दोनों ही अलग-अलग फील्ड्स में अपनी खास जगह बना चुके हैं। ये दोनों ही अपने काम में बेहद व्यस्त रहते हैं और अक्सर अलग-अलग देशों की यात्राएं भी करनी पड़ती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों साथ में बेहद कम समय बिता पाते हैं मगर दोनों में से कोई भी जब भी अपनी कपल फोटो शेयर करता है तो दोनों के बीच एक कशिश, एक खास बॉण्डिंग नज़र आती है।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक फोटो शेयर की है। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट होने के बावजूद इनके प्यार की रंग-बिरंगी कहानी को प्रदर्शित करने के लिए काफी है।
गुडबाय कहना बेहद मुश्किल
जब हमारा कोई अपना कुछ दिनों के लिए भी हमसे दूर जा रहा होता है तो हम कितने दुखी हो जाते हैं न? ऐसे में उन कपल्स की कहानी समझना भी मुश्किल नहीं है, जिन्हें अक्सर एक-दूसरे से अलग होकर रहना पड़ता है। अनुष्का शर्मा ने भी इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के कैप्शन में अपनी दुविधा शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सोचते होंगे कि समय के साथ गुडबाय कहना आसान हो जाता है… मगर ऐसा कभी नहीं होता है।’
सच ही तो लिखा अनुष्का शर्मा ने… समय के साथ हर चीज़ के साथ एडजस्टमेंट बिताना कोई आसान काम नहीं है मगर इन दोनों की बॉण्डिंग इनके फैंस के लिए रिलेशनशिप गोल्स ज़रूर सेट करती है।