ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी Vamika है सुपर क्यूट, Pics देख फैंस ने कहा – ‘पापा विराट की कार्बन कॉपी’

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी Vamika है सुपर क्यूट, Pics देख फैंस ने कहा – ‘पापा विराट की कार्बन कॉपी’

भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। दरअसल, रविवार को पहली बार अनुष्का और विराट के फैंस को उनकी बेटी वामिका की पहली झलक देखने को मिली। वामिका की तस्वीरें साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे ओडीआई मैच के दौरान एक कैमरा द्वारा कैद की गई। भारत का साउथ अफ्रिका का ये टूर काफी लंबा है और इस वजह से विराट के साथ अनुष्का और वामिका भी मौजूद हैं और इसी बीच वामिका की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Instagram

इन तस्वीरों में वामिका बिल्कुल अपने पापा विराट कोहली की तरह नजर आ रही हैं और इस वजह से फैंस उन्हें विराट कोहली की कार्बन कोपी भी बोल रहे हैं। वामिका बेहद ही क्यूट हैं और सभी फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, वह बहुत खूबसूरत है। वहीं एक अन्य ने लिखा, ओह माय गॉड यह कितनी प्यारी है, यह तो अपनी क्यूटनेस से हमें मार ही डालेगी। बता दें कि वामिका तब से टूर पर जा रही हैं, जब वह केवल 4 महीने की थीं। यहां आपको ये भी बता दें कि जब कपल साउथ अफ्रिका के लिए जा रहा था तो पैप्स ने वामिका की भी तस्वीरें खींची थी लेकिन कपल के रिक्वेस्ट करने के बाद उन तस्वीरों को पैप्स ने शेयर नहीं किया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वामिका का जन्मदिन था और कपल ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन केप टाउन में मनाया था। रिद्धीमन साहा की पत्नी ने बर्थडे पार्टी की कुछ क्लिप्स को शेयर भी किया था। अनुष्का शर्मा ने इसके लिए सभी का शुक्रियाअदा भी किया था। साथ ही विराट कोहली भी अपनी बेटी को देखकर काफी खुश नजर आए थे।

Instagram

वैसे तो कपल अक्सर ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वामिका के साथ तस्वीरें शेयर करता रहा है लेकिन कभी भी उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को नहीं दिखाया है। कपल ने हमेशा अपनी बेटी को पैपराजी से बचाए रखने की कोशिश की है। लेकिन भारतीय मीडिया को इसकी जानकारी नहीं थी कि मैच के दौरान वामिका की झलक सभी फैंस को देखने को मिल जाएगी और हम सब ही उनकी बेटी की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैन हो गए हैं।

ADVERTISEMENT

इन तस्वीरों में वामिका पिंक फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं और बालों में दो पोनीटेल बनी हुई हैं। वामिका 4 महीने की थी तभी से अपने माता-पिता के साथ ट्रेवल कर रही हैं और वह सबसे पहले आईपीएल मैच के लिए गई थीं। मैच में विराट कोहली की हाफ सेंचुरी पूरी होने पर अनुष्का काफी खुश थीं और तभी वह बेटी वामिका के साथ दिखाई थीं और अपनी बेटी को देखकर विराट भी हंसते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें:
‘गहराइयां’ ट्रेलर में दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन देखने के बाद रणवीर सिंह ने शेयर किया ये पोस्ट
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सिर पर गमछा बांधकर शेयर की ऐसी पोस्ट कि फैंस हुए कंफ्यूज
धनुष के पिता ने तलाक की खबरों का किया खंडन, बताया बेटे-बहू के अलग होने की असली वजह

24 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT