ADVERTISEMENT
home / फैशन
वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ थामे नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा

वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ थामे नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जल्द ही एक नई फिल्म ‘सुई धागा’ में साथ नज़र आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के स्टार्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘सुई धागा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

अनुष्का ने भरा मौजी के नाम का सिंदूर

इस फिल्म के फर्स्ट लुक व टाइटल से साफ है कि फिल्म की कहानी कुछ हटकर है। इसमें वरुण धवन मौजी का किरदार निभाएंगे और उनकी पत्नी के तौर पर अनुष्का ममता का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के लिए इन दोनों ही स्टार्स के लुक्स के साथ प्रयोग किया गया है। ‘सुई धागा’ के सेट की इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा साड़ी पहने हुए गांव की किसी दुल्हन की तरह लग रही हैं तो वहीं वरुण ने शर्ट-पैंट के साथ मूंछों वाला लुक अपनाया है। ममता यानि अनुष्का ने अपने माथे पर वरुण उर्फ मौजी के नाम का सिंदूर भी लगाया हुआ है।

कहानी का स्वरूप नया

यशराज बैनर की इस फिल्म की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है, जो इससे पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘फैन’ और ‘मेरी प्यारी बिंदु’ जैसी फिल्मों की पटकथाएं भी लिख चुके हैं। ‘सुई धागा’ का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है, जो ‘दम लगा के हइशा’ भी निर्देशित कर चुके हैं। ‘सुई धागा’ के बारे में अभी ज़्यादा खुलासा नहीं किया गया है पर माना जा रहा है कि यह फिल्म आत्मनिर्भरता की कहानी होगी। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथों में सुई धागा भी था।

फिल्मों से भरी अनुष्का की झोली

साउथ अफ्रीका में हनीमून मनाकर लौटीं अनुष्का शर्मा ने आते ही शाह रुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग कर दी थी। उसके साथ ही वे अपने प्रोडक्शन हाउस की हॉरर मूवी ‘परी’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। उसका टीजर रिलीज करने के साथ ही वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपने फैंस से पूछा था कि क्या वे इस भयानक परी के वैलेंटाइन बनना चाहेंगे? ‘परी’ का ट्रेलर 15 फरवरी को रिलीज होगा और यह फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ADVERTISEMENT

‘सुई धागा’ फिल्म से अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएगी। वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘अक्टूबर’ का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं।

दिसंबर 2017 में विराट कोहली से सीक्रेट वेडिंग कर अनुष्का शर्मा ने सबको चौंका दिया था और अब 2018 में वे अपनी फिल्मों से दर्शकों को चौंकाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। उन्हें इन विविध भूमिकाओं में देखना काफी रोचक होगा।

14 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT