Anupama: होली पर अनु और अनुज के स्लो मोशन रोमांस ने फैंस को किया दीवाना, देखें Video
रुपाली गांगुली का शो अनुपमा, दर्शकों को काफी पसंद है। इस शो की शुरुआत विमन एंपावरमेंट से हुई थी और शो की लीडिंग लेडी अनुपमा अब अपनी जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दे रही है। शो में गौरव खन्ना, अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे हैं। अनुज, रुपाली का एक पुराना दोस्त है, जिसकी एंट्री एक बार फिर से उनके जीवन में होती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही पसंद आ रही है।
इसी बीच हाल ही में होली 2022 का शो का नया प्रोमो सामने आया है और फैंस को ये बहुत ही पसंद आ रहा है। वीडियो में अनुपमा और अनुज गोलियों की रासलीला राम लीला के गाने लाल इश्क पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही इस प्रोमो को इंटरनेट पर रिलीज किए जाने के बाद से ही फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। यहां देखें ट्वीट्स-
इसमें कोई दोराय नहीं है कि दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है और हम दोनों को साथ में देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।