आरव के जन्म के कुछ दिनों बाद उनका इंस्टा अकाउंट बना दिया गया था। 21 फरवरी को आरव के अकाउंट से पहले बार पोस्ट शेयर कर इस बात की खबर दी गई थी कि वह दुनिया में आ चुके हैं और अब सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के जरिए राज करेंगे।
आरव का इंस्टा अकाउंट में आपको बहुत ही क्यूट, फनी और दिलचस्प वीडियो और तस्वीरे देखने को मिलेगी। क्योंकि उनके पापा रोहित रेड्डी ग्राफिक्स और वीडियो एडिटिंग में काफी क्रिएटिव हैं। उनका लगभग हर वीडियो हैरान कर देने वाला होता है। अब आप यही वीडियो देख लीजिए –
आरव रेड्डी शायद टीवी इंडस्ट्री के एकमात्र स्टार किड हैं जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। जहां ज्यादातर सेलेब्स अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर उनका चेहरा दिखाने से कतराते हैं, वहीं अनीता और रोहित रेड्डी अपने बेटे की सुपर क्यूट तस्वीरें और वीडियो बेहिचक फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। साथ ही अनीता और रोहित कैप्शन में उनके बचपन और आदतों के बारे में बात कर रहे हैं।
वैसे इस नन्हे-मुन्हे तीन महीने के स्टारकिड आरव रेड्डी के एक लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। आरव के अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करने के अलावा अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी अपने अकाउंट पर भी आरव की फनी वीडियो और क्यूट तस्वीरें शेयर करते हैं।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!