अनीता हसनंदानी का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, पिज्जा-बर्गर खाते हुए भी ऐसे कम किया वजन
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलर हैं। वह आए दिन तरह-तरह की वजहों से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अनीता बेटे को जन्म देने के डेढ़ साल बाद फैट से फिट हो गई हैं। उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है।
ये तो बात हम सब जानते हैं कि सेलेब्स के लिए बॉडी फिट और टोन्ड रखना कितना जरूरी होता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के बाद। इसके लिए उन्हें हार्डकोर एक्सरसाइज और डाइट भी करनी पड़ती हैं। लेकिन अनीता हसनंदानी ने डिलीवरी के बाद बिना डाइट के ही अपना वजन बहुत घटा लिया है।
अनीता हसनंदानी ने शेयर की अपनी वेटलॉस जर्नी Anita Hassanandani Shares Her Weight Loss journey in Hindi
अनीता हसनंदानी ने अपने पहले बच्चे आरव रेड्डी के जन्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मदरहुड जर्नी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने पोस्टपार्टम वेट ट्रांसफॉर्मेशन का एक इंस्पायरिंग वीडियो शेयर किया है। जी हां, अनीता बिना किसी डाइट के अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए अपने फिट स्वैग में एक बार फिर से वापस आ गई हैं। अनीता के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग हैरान हैं। वह पहले से काफी स्लिम नजर आ रही हैं।
बिना डाइट के किया वजन कम
अनीता हस्सनंदनी ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा, ”आपको बस रुकना नहीं चाहिए, चलते रहना है. अभी भी एक लंबा सफर है। जीरो डाइट के साथ आगे बढ़ रही। मैं सबकुछ खाती हूं।” अनीता ने कैप्शन में बर्गर, पिज्जा आदि के इमोजी भी शेयर किए। आप भी देखिए उनका ये वीडियो –
अनीता के पोस्ट पर फैंस कमेंट के जरिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग उनकी वेट लॉस टिप्स औ भी शेयर करनी की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
बता दें कि, अनीता हसनंदानी पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम रही हैं और अपनी उम्दा एक्टिंग के चलते लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। 9 फरवरी 2021 को अनीता हस्सनंदनी ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आरव रेड्डी है। एक्ट्रेस 40 साल की उम्र में मां बनी थीं। प्रेग्नेंसी के बाद से वह टीवी से दूर हैं। लेकिन फैंस जल्द ही उनके शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब तो उनका ये ट्रांसफोर्मेंशन देखकर हमें भी लगता है कि जल्द ही अनीता कमबैक करने वाली हैं।
- गर्मियों में बालों के लिए गेम चेंजर हैं ये 5 हेयर ऑयल्स
- बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद है ये 5 देसी ब्यूटी ब्रांड्स
- प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स पर किए कई दावे, कहा – ”मुझे और मेरे बेटे को कई प्रोजेक्ट्स…”
- जल्द ही राघव की दुल्हानिया बनेगी परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू ने किया कंफर्म और बोले- ‘मैंने बधाई भी दे दी है’
- अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा ने Dior मुंबई शो में किया रैंपवॉक डेब्यू तो एक्टर ने कही ये बात