ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनीता हसनंदानी ने खोला अपनी खूबसूरती का राज़

अनीता हसनंदानी ने खोला अपनी खूबसूरती का राज़

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उनका सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ टीवी से विदा ले चुका है, जिसमें वे शगुन के किरदार में नज़र आती थीं। सीरियल में शगुन की साड़ियों सहित ब्लाउज़ डिज़ाइन भी फैंस के बीच काफी फेमस थे। 38 साल की उम्र में भी अनीता हसनंदानी का नाम टीवी इंडस्ट्री की स्टाइलिश दीवाज़ में गिना जाता है। अपनी स्टाइल से सबको दीवाना बना देने वाली अनीता ने अब अपनी ग्लोइंग स्किन का राज़ खोला है।
https://hindi.popxo.com/article/popxo-beauty-reviews-our-aloe-vera-face-scrub-makes-skin-soft-and-supple-in-hindi
एकता कपूर के सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से अपना टीवी डेब्यू करने वाली अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। उम्र बढ़ने के साथ अनीता और भी जवां होती जा रही हैं। ऐसे में अक्सर अनीता के फैंस उनकी इस खूबसूरती का राज़ जानने के लिए बेताब रहते हैं। अपने फैंस की इसी बेताबी को देखते हुए हाल ही में अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने डेली ब्यूटी रुटिन सहित ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट भी शेयर किया है। 
 
ऐसा पहली बार है जब अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह का DIY शेयर किया हो। वीडियो के ज़रिए अनीता ने बताया कि आगे भी वो इस तरह के DIY वीडियोज़ शेयर करने की प्लानिंग बना रही हैं। वीडियो में देखिए एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का ब्यूटी सीक्रेट। 
 
अपने वीडियो में अनीता ने सबसे ज्यादा ज़ोर पानी पीने पर दिया है। रोज़ाना 2-3 लीटर पानी पीने से न सिर्फ स्किन पर ग्लो आता है बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। इसके अलावा अनीता ने ठंडे पानी से चेहरा साफ करने के फायदे भी बताए। आपको बता दें कि अनीता रोज़ अपने चेहरे पर फेस वाॅश का इस्तेमाल नहीं करतीं। वे हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही फेस वाॅश के साथ चेहरा साफ करती हैं। बाकी के दिनों में अनीता मॉइश्चराइज़र को बर्फ के साथ चेहरे पर हलके हाथों से रगड़कर की चेहरा साफ करती हैं।
 
https://hindi.popxo.com/article/surya-grahan-2019-india-date-and-timings-in-hindi
आप भी अनीता हसनंदानी के इन ब्यूटी सीक्रेट्स को अपनाकर लंबे समय तक अपनी स्किन को जवां-जवां बनाए रख सकती हैं।   
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!
23 Dec 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT