ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
जानें, किस बॉलीवुड सेलेब को है किस एनिमल से खास प्यार

जानें, किस बॉलीवुड सेलेब को है किस एनिमल से खास प्यार

हमारे बॉलीवुड की दुनिया ही ऐसी होती है, जहां पब्लिक बॉलीवुड सेलेब्स के प्रति भारी दीवानगी होती है। पब्लिक उनके बारे में हर बात जानना चाहती है। चाहे वो बात उनके अफेयर की हो या उनकी फिटनेस की या फिर कोई और। ऐसे में हम भी आपको आपके पसंदीदा सेलेब्स के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो आप जरूर जानना चाहते होंगे। जी हां, हम आपको बता रहे हैं कि आपके किस बॉलीवुड सेलेब यानी बॉलीवुड अदाकारा को किस- किस एनिमल से है खास प्यार और कौन है उनका पैट।

प्रियंका चोपड़ा का डॉग लव

जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डॉग से बहुत प्यार है। वो जब भी बाहर की सैर करके वापस घर आती हैं, सबसे पहले अपने डॉग के साथ खेलती हैं। ये छोटा सा क्यूटी प्रियंका का बहुत सारा समय लेता है, जिसे वो खुशी- खुशी दे भी देती हैं। 

माधुरी दीक्षित का प्लेटाइम

जानीमानी बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का प्यार उनकी इस पोस्ट में साफ दिख रहा है। वो इस क्यूट से डॉगी के साथ कैसे खेल रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में इसे “प्लेटाइम और “अनकंडीनशनल लव” लिखा भी है। 

श्रद्धा कपूर का क्यूटी

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अपने क्यूट डॉग के प्रति प्यार को आप खुद ही देख सकते हैं। बहुत से लोगों को तो इस क्यूटी से जलन भी हो रही होगी। है ना?

ADVERTISEMENT

आलिया भट्ट बनीं मदर ऑफ कैट 

आलिया भट्ट के चाहने वाले भी उनकी पैट क्यूट कैट से जल रहे होंगे, क्योंकि आलिया ने इसे कितने प्यार से अपनी गोद में ले रखा है, और वो खुद को इस कैट की मां बताती हैं। आपको आलिया की यह पैट पसंद आई या नहीं, हमें जरूर बताइयेगा।

चुलबुली जैकलीन का जबरदस्त अदाज़

जैकलीन फर्नांडिस को बॉलीवुड में कौन नहीं जानता। जैकलीन का एनिमल्स के प्रति खास लगाव जगजाहिर है। आपको नहीं पता होगा कि जैकलीन के पास उनकी पैट- कैट है, जिसे वो दिलोजान से प्यार करती हैं। इसके अलावा वो एक अच्छी हॉर्स राइडर भी हैं, आप उनकी इस पोस्ट में घोड़े के साथ उनके प्यार को देख ही रहे हैं।

डायना पेंटी का पप्पी लव

बॉलीवुड फिल्म कॉकटेल से शुरूआत करके हैप्पी भाग जाएगी में अपनी पहचान बनाने वाली डायना पेंटी को भी अपने पैट यानि डॉग से बहुत प्यार है। यह बात अलग है कि वो इतने लंबे चौड़े डॉग को भी पप्पी बुलाती हैं। 

कृति सेनन का डिस्को

फिल्म बरेली की बरफी से बॉलीवुड की दुनिया में पहचानी जाने वाली कृति सेनन अपने पैट डॉग को डिस्को कहकर बुलाती हैं। वाकई उनका यह क्यूट डिस्को तो हमें भी बहुत पसंद आया है। कृति का कहना है कि म्यूजिक हो और उनका डिस्को हो, उन्हें इसके अलावा कुछ और नहीं चाहिए।

ADVERTISEMENT

कृति खरबंदा का मस्त वीडियो देखें

शादी में जरूर आना फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति खरबंदा को कम ही लोग जानते होंगे। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो डाला है जिसमें उनके डॉग के साथ उनकी कैमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। इस मस्ती के तो हम भी कायल हो गए हैं।

सुमोना चक्रवर्ती की दुनिया 

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में गंभीर से कॉमेडी तक की भूमिकाएं खूबसूरती से अदा करने वाली सुमोना चक्रवर्ती के इस पोस्ट से ही पता लग जाता है कि उनकी दुनिया उनके इन दोनों पैट्स में बसती है। एक क्यूट सा डॉग उनके हाथों में है और दूसरा उनके पैरों के नीचे कितनी तसल्ली से पड़ा है। देखकर ही मज़ा आ गया भई।

कल्कि का प्यार है जबरदस्त

कल्कि कनमनी, जिनको इससे पहले कल्कि कोचलीन के नाम से जाना जाता था, भी अपने एनिमल लव के लिए खासी जानी जाती हैं। कल्कि ने अभी हाल ही में अपना एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे एक भारी-भरकम एनिमल यानि एक हाथी के साथ खेल रही हैं, उसे प्यार कर रही हैं। भई कल्कि, आपके प्यार को तो मानना पड़ेगा। बॉलीवुड में कुछ भी हो, यहां तो आपका पलड़ा ही सबसे भारी रहा।

इन्हें भी देखें –

ADVERTISEMENT
27 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT