बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर की शादी साल 2018 में बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ हुई थी। ये शादी इतनी शानदार थी कि शायद आज भी कोई उसे भूला होगा। इस शादी में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ मीडिया वालों को भी इन्वाइट किया गया था। शादी की हर छोटी से छोटी रस्म सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। अब उसके 3 साल के बाद सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर भी शादी करने जा रही हैं। आज यानी 14 अगस्त को रिया कपूर सारे रीती-रिवाजों के साथ अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये शादी काफी गुपचुप तरीके से अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर होने जा रही हैं।
अनिल कपूर की छोटी बेटी व फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर आज अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का समारोह दो-तीन दिन तक चलने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मौके पर अनिल कपूर का घर दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। उनके घर के बाहर शानदार रोशनी फैली हुई है जो कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
यह शादी काफी निजी तरीके से हो रही है। यही वजह है कि शादी में सिर्फ परिवार और दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते को नहीं छिपाया। रिया भी अक्सर करण के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों साथ में हॉलिडे भी एंजॉय करने जाते हैं।
बता दें कि रिया कपूर के होने वाले पति करण बूलानी एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एडवरटाइजिंग से की थी। 22 साल की उम्र तक करण 500 से ज्यादा विज्ञापनों बना चुके थे। करण बूलानी, गूगल, मास्टरकार्ड, नाइकी, पेप्सी, लॉरिअल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2016 में अनिल कपूर की टीवी सीरीज ’24’ का निर्देशन करण बूलानी ने ही किया था। इस सीरीज के 12 एपिसोड्स को उन्होंने बनाया था। इतना ही नहीं करण बूलानी ने गर्लफ्रेंड रिया कपूर के साथ भी काम किया है। उन्होंने फिल्म आयशा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर थीं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!