ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
उर्वशी रौतेला ने शेयर की कोकिलाबेन हॉस्पिटल की तस्वीर तो ऋषभ पंत के फैंस हुए नाराज, कहा- Stalk…

उर्वशी रौतेला ने शेयर की कोकिलाबेन हॉस्पिटल की तस्वीर तो ऋषभ पंत के फैंस हुए नाराज, कहा- Stalk…

ऋषभ पंत का कुछ दिन पहले हरीद्वार के नजदीक काफी भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था और इसके बाद से सभी भारतीयों को उनके स्वास्थ्य की चिंता है। क्रिकेटर को इस एक्सीडेंट में काफी गहरी चोट लगी है। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने उन्हें दहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। इसके बाद अब BCCI क्रिकेटर के मेडिकल एक्सपेंस का ध्यान रख रही है। इसके बाद उन्हें हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, वह अगले 6 महीनों तक पूरी तरह से एक्शन से बाहर हैं।

इसी बीच उर्वशी रौतेला ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की लेकिन फैंस उनके ऐसा करने से बिल्कुल खुश नहीं है। लोगों को लग रहा है कि वह चीप पब्लिसिटी कर रही हैं। कुछ लोगों का तो यह तक कहना है कि वह जो कर रही हैं वो stalking है।

बता दें कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच कुछ हिस्ट्री है और दोनों के बीच की ये चीजें अच्छी तरह से खत्म नहीं हुई थी। ऐसा तब शुरू हुआ था जब उर्वशी ने एक नोट शेयर किया था और उन्हें cougar hunter बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अटेंशन हंटर होते हैं। हालांकि, हमें दोनों के बीच के करंट स्टेटस की अभी कोई जानकारी नहीं है।

06 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT