ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
108 किलो वजन घटाने के बाद फिर कैसे बढ़ गया अंनत अंबानी का वजन? मां नीता अंबानी ने किया खुलासा

108 किलो वजन घटाने के बाद फिर कैसे बढ़ गया अंनत अंबानी का वजन? मां नीता अंबानी ने किया खुलासा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में राधिक मर्चेंट से सगाई की है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की तस्वीरें भी सामने आईं। इन तस्वीरों में अनंत अंबानी का वजन दोबारा से बढ़ा हुआ नजर आया। ये देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा था कि आखिर फिट होने के बाद अनंत अंबानी का इतना वजन दोबारा से कैसे बढ़ गया? 

बता दें, अनंत अंबानी ने साल 2016 में अपना 108 किलो वजन कम किया था, जिसमें उन्हें सिर्फ 18 महीने का समय लगा था। उसके बाद तो उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख हर कोई हैरान था। लेकिन दोबारा से उनका बढ़ा हुआ वजन चर्चा का विषय बना हुआ है। अनंत का वजन क्यों बढ़ गया, इस बारे में उनकी मां नीता अंबानी ने अपने पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था।

दरअसल, साल 2016 में अनंत ने पूरे 108 किलो घटाए थे, जिसके बाद उनकी काफी तारीफ होने लगी थी। लेकिन अब जब वह फिर से मोटापे से ग्रस्त हो गए हैं तो लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहले भी अनंत का वजन 208 किलो हुआ करता था, जिसे घटाकर उन्होंने 100 किलो कर लिया था।

ये है अनंत अंबानी के बढ़े वजन का कारण

नीता अंबानी ने साल 2018 में बेटे के वजन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि अनंत को अस्थमा की परेशानी है, जिसके लिए उन्हें दवाएं जैसे स्टेरॉयड का सराहा लेना पड़ता है। इसके कारण उनका वजन तेजी से बढ़ता है।

ADVERTISEMENT

ऐसे किया था अनंत ने वेट लॉस

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी ने अपना वजन घटाने के लिए पांच से छह घंटे तक वह वर्कआउट करते थे। इसमें वह 21 किलोमीटर तक वॉक करते थे। योगा करते थे। वेट घटाने की ट्रेनिंग लेते थे और फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो किया करते थे। अनंत ने वेट लॉस के लिए जीरो सेवर हाई प्रोटीन और कम फैट वाले लो-कार्ब डाइट फॉलो किए थे। हर दिन वह 1200 से 1400 कैलोरी ले रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर और दूध को भी शामिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने उस दौरान जंक फूड से परहेज भी किया।
VIDEO: अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू की हाथों में रची मेहंदी

स्टेरॉयड हो सकता है जिम्मेदार

अस्थमा एंड लंग्स ऑर्गनाइजेशन यूके के अनुसार, अस्थमा के रोगी को व्यायाम करने या सक्रिय रहने में कठिनाई हो सकती है। साथ ही आपको लंबे समय तक स्टेरॉयड भी लेना पड़ता है। इससे सामान्य से अधिक भूख लगती है। ऐसे में वजन बढ़ने का खतरा रहता है। स्टेरॉयड दवाएं शरीर में वॉटर कंटेन का कारण बनती हैं, जिससे सूजन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन बढ़ने का डर रहता है।

असल वजह नहीं आई सामने

हाल ही में जब राधिका मर्चेंट के साथ सगाई समारोह में अनंत अंबानी को दोबारा से बढ़े हुए वजन के देखा गया तो उनके वेट गेन की चर्चाएं तेज होगी गई। हालांकि असल वजह क्या है इस बात का खुलासा उनकी फैमिली की तरफ से नहीं किया गया है। हालांकि कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अनंत का वजन किसी दवा के साइडइफेक्ट के कारण बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा अनंत की बैड लाइफस्टाइल भी उनके बढ़े वजन का कारण हो सकती है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में लगा सितारों का मेला, देखें Inside Pics

ADVERTISEMENT
03 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT