ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आनंद आहुजा ने मॉम-टू-बी सोनम कपूर की नई तस्वीरें की शेयर, कुछ इस अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

आनंद आहुजा ने मॉम-टू-बी सोनम कपूर की नई तस्वीरें की शेयर, कुछ इस अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

सोनम कपूर ने पति आनंद आहुजा द्वारा क्लिक की गई उनकी कुछ तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, गुरुवार को आनंद ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि कपल ने हाल ही में एक बेबी शॉवर का भी आयोजन किया था, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हुआ था।

इन लेटेस्ट पिक्स में मॉम टू बी व्हाइट बैगी शर्ट विद डार्क ग्रे मैटर्निटी पैंट्स में दिख रही हैं और वह काउज पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्ड टोन ज्वेलरी पहनी हुई है और तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उन्होंने बिल्कुल मेकअप नहीं लगाया हुआ है और वह अपनी बेबी बंप को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, ”लव एव्री मोमेंट @sonamkapoor”. उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम ने मजाक में लिखा, ”मैं वेल लग रही हूं” और साथ में उन्होंने वेल का इमोजी भी शेयर किया। एक्टर की मां सुनीता कपूर ने भी उनकी तस्वीरों पर रिएक्टर करते हुए कमेंट्स में इमोजी शेयर किया।

सोनम और आनंद ने हाल ही में अपने पेरेंट्स बनने की खुशी में बेबी शॉवर का आयोजन किया था। इसमें कस्टमाइज्ड फूड मेनु से लेकर आर्टिस्ट लियो कल्याण तक ने गेस्ट्स के लिए लाइव परफॉर्म किया था और सोशल मीडिया पर उनके बेबी शॉवर की काफी सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस दौरान सोनम कपूर पिंक फ्लॉई ड्रेस में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने 2018 में शादी की थी। इसके बाद 2020 में दोनों लंडन शिफ्ट हो गए थे और अब 2022 में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। दोनों ने अपने मैटर्निटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी थी।

17 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT