ADVERTISEMENT
home / Love
ये हैं Propose करने के 5 सबसे Amazing अंदाज़!!

ये हैं Propose करने के 5 सबसे Amazing अंदाज़!!

फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक, कितनी ही बार आपने देखा है कि जब लड़का अपनी girlfriend को propose करता है तो समां ही कुछ और हो जाता है!! Propose चाहे लड़का करे या लड़की…लेकिन ये तो आप भी मानेंगे कि ये पल हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है। ऐसा पल जिसे आप ज़िंदगी भर याद रखते हैं। तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे खास अंदाज़ जिससे ये पल आपके लिए और भी खास बन जाएगा…inspiration लेकर आप भी इस खास अंदाज़ में प्रपोज़ करके इस पल को अपने लिए यादगार बना सकते हैं!!

1. वो पहली डेट

सब कुछ पहली बार जैसा.. जी हां, आप ये ट्राय कर सकते हैं। और ये बेहद रोमांटिक भी है। आप दोनों पहली बार जहां मिले, वहां उसे ले जाएं। कोशिश करें कि इस बार भी आप वही या वैसा ही कुछ पहनें जैसा आप ने पहले पहना था। सब कुछ पहले की तरह arrange कर के आप उसे आप दोनों की पहली मुलाकात याद दिला सकते हैं और फिर उस मुलाकात से शुरू हुए रिश्ते में commitment लाने के लिए प्रपोज़ करें।

1

2. Treasure hunt कैसा रहेगा?

आप दोनों committed होने वाले हैं इससे बड़ा treasure भला क्या हो सकता है। अपने proposal को treasure hunt का लुक दें। अपने रिलेशनशिप और कुछ हसीन पलों को notes बनाकर रखें। आपका पार्टनर एक के बाद एक सब ढ़ूंढे और आखिरी note में proposal रखें और फिर उसका रिएक्शन देखें।

ADVERTISEMENT

2

3. कुक करें.. उसका कुछ फेवरेट

ये तो आप मानते ही होंगे कि लड़कों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है लेकिन अगर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ कुक करे तो वो भी कुछ कम खास नहीं होगा। तो इसे ट्राय करें, इसके लिए आप दोनों के पास खूब टाइम होना चाहिए। उसके लिए उसकी फेवरेट डिश बनाएं और कैंडल लाइट डिनर arrange करें। आप चाहें तो एक पिकनिक भी प्लान कर सकते हैं। इस तरह अपना proposal रखें।

3

4. उसकी hobbies का सहारा लें

अगर उसे मूवीज़ पसंद हैं तो आप अपने कुछ हसीन पलों को movie-format में convert कर के उसे प्यार का इज़हार कर सकते हैं। पेंटिग पसंद है तो कुछ पेंट कर या उसके लिए कुछ पेंटिग्स खरीद कर ये काम हो सकता है। पर इसमें आपका मैसेज convey होना चाहिए।

ADVERTISEMENT

4

5. Public proposal

अगर आप sure हैं कि उसे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी तो आप किसी media के ज़रिए उसे प्रपोज़ कर उसे स्पेशल फील करा सकते हैं। जैसे – आप FM की मदद से उसे प्रपोज़ कर सकते हैं, किसी website पर अपने रिलेशनशिप से रिलेटेड कुछ पब्लिश करा सकते हैं या फिर youtube video के ज़रिए अपने दिल की बात कह सकते हैं।

5

उम्मीद है आपको ये ideas पसंद आएंगे। Enjoy your love! 🙂

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ेंः शादी का Proposal? जवाब से पहले क्यों लें थोड़ा वक्त

यह भी पढ़ेंः आपको होते हैं ये 7 फायदे अगर आपका पार्टनर अच्छा कुक भी है

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT