ADVERTISEMENT
home / xSEO
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

alsi khane ke fayde | महिलाओं के लिए अलसी के फायदे Skin, Hairs के लिए

अलसी (alsi ke bij) का कई भारतीय घरों में रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आज भी अधिकतर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, अलसी एक प्रकार के छोटे-छोटे बीजों को कहा जाता है, जो कई सारे पोष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और इसके इन असीम फायदों का आप भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। कई लोग तो यह भी नहीं जानते हैं कि जिन अलसी के बीजों का इस्तेमाल वो खाद्य पदार्थों में करते हैं वो अलसी के बीज कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में कागरग हैं। इस वजह से आज हम आपको अपने इस लेख में अलसी के बीज (अलसी के गुण) के फायदों और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं।                                                

 What is Flaxseed in Hindi | अलसी क्या होता है?

What is Flaxseed in Hindi

अलसी को फाइबर क्रॉप यानी रेशेदार फसल की श्रेणी में रखा जाता है और इसके (alsi kya hai) बीज छोटे-छोटे होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं और शरीर पर इनका बेहद ही सकारात्मक प्रभाव होता है। यदि किसी व्यक्ति को प्रोटीन की जरूरत है तो वो अपने आहार में अलसी को शामिल कर सकता है। अलसी (what is flaxseed in hindi) एक बहुत ही लोकप्रिय जड़ीबूटी है। अलसी (what is flaxseed called in hindi) की पहुंच लोगों तक काफी तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से आपको ये आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। बता दें कि मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड अलसी में भी मौजूद होता है (alsi ke fayde) और इस वजह से शाकाहारी लोगों के लिए अलसी किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

Mahilaon ko Alsi Khane ke Fayde | महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

Mahilaon ko Alsi Khane ke Fayde

अलसी (alsi khane ke fayde) हर प्रकार की हार्मोनल समस्या का एक रामबाण इलाज है। इसमें लिगनन्स काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो एस्ट्रोजन के हाई लेवल को कम करने और कम एस्ट्रोजन के लेवल को कंट्रोल करता है। इसकी मदद से आप मेनोपॉज की समस्या भी दूर होती है। अलसी के सेवन से अनियमित पीरियड की समस्या भी ठीक होती है। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होता है(alsi ke fayde in hindi)।  जैसे सिर दर्द, घबराहट, मूड स्विंग आदि। इसके अलावा पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होने पर भी ये उसे कंट्रोल करने में मदद करती है। ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगी कि महिलाओं के अलसी के फायदे अनेक हैं।

अलसी के फायदे बालों के लिए

अलसी (alsi khane ke fayde), हर प्रकार की हार्मोनल समस्या का एक रामबाड़ इलाज है। इसमें लिगनन्स काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो एस्ट्रोजन के हाई लेवल को कम करने और कम एस्ट्रोजन के लेवल को कंट्रोल करता है। इसकी मदद से आप मेनोपॉज की समस्या भी दूर होती है। अलसी के सेवन से अनियमित पीरियड की समस्या भी ठीक होती है। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होता है। जैसे सिर दर्द, घबराहट, मूड स्विंग आदि। इसके अलावा पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होने पर भी ये उसे कंट्रोल करने में मदद करती है।

ADVERTISEMENT

अलसी के फायदे कोलेस्ट्रॉल में

अलसी (flax seeds benefits in hindi) के बीज बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बी बालों को बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा फ्लैक्सीड में मौजूद विटामिन ई रेडिकल्स को दूर करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। बालों के लिए आप तीन तरीकों से अलसी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अलसी के बीज का हेयर मास्क लगा सकते हैं। या फिर अलसी के बीज की हेल्द ड्रिंक बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अलसी के बीज का तेल भी लगा सकती हैं।

अलसी के फायदे हृदय रोग के लिए

अलसी का नियमित रूप से सेवन करने से दिल से संबंधित कई बीमारियां दूर रहती हैं। बूरे रंग के इन बीजों में काफी अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल की धड़कनों को भी सामान्य रखते हैं। इसके अलावा फ्लैक्ससीड में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

अलसी के फायदे वजन घटाने के लिए

अलसी में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिगनेन होता है, जो वजन घटाने में काफी सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर से आपका पेट अधिक समय तक भरा रहता है और आपको कम भूख लगती है। इस वजह से आप कम खाना खाते हैं और आपका वजन कम होने लगता है। इसके अलावा अलसी में विटामिन बी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जस्ता भी होता है। ये सभी तत्व भी वजन घटाने में लाभकारी होते हैं। ऐसे में अगर आप सही में इस सर्दियों में अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अलसी को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए।

ADVERTISEMENT

कोलेस्ट्रॉल में अलसी के फायदे

अलसी (alsi seeds benefits in hindi) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी उपयोगी होती है। यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल अपने आप ही कम होने लग जाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। बता दें कोलेस्ट्रॉल हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है और इस वजह से अलसी केवल कोलेस्ट्रॉल को कम ही नहीं करता बल्कि आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होती है।

अलसी के फायदे बालों के लिए

अलसी (flax seeds benefits in hindi) के बीज बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बी बालों को बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा फ्लैक्सीड में मौजूद विटामिन ई रेडिकल्स को दूर करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। बालों के लिए आप तीन तरीकों से अलसी के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अलसी के बीज का हेयर मास्क लगा सकते हैं। या फिर अलसी के बीज की हेल्द ड्रिंक बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अलसी के बीज का तेल भी लगा सकती हैं। 

अलसी के फायदे मधुमेह के लिए

टाइप 2 मधुमेह के लिए अलसी काफी उपयोगी होती है। यह टाइप 2 शुगर के पेशेंट की रक्त शर्करा में सुधार करती है। जानकारी के मुताबिक, जो लोग 12 हफ्तों तक अलसी के सप्लीमेंट का सेवन करते हैं उनकी रक्त शर्करा में सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके अलावा अलसी में मौजूद फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर स्तर को बेहतर करता है। 

अलसी के फायदे पाचन तंत्रिका के लिए

अलसी आपकी पाचन तंत्रिका के लिए भी बेहतरीन होती है। यह आपके पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके पेट से संबंधित परेशानियां ठीक हो जाती हैं। उदाहरण के लिए कब्ज या फिर गैस आदि की समस्याएं इसके सेवन से दूर होती हैं।

ADVERTISEMENT

Flaxseed Benefits for Skin in Hindi | महिलाओं के लिए अलसी के फायदे For Skin

Flaxseed Benefits for Skin in Hindi

अलसी के फायदे (महिलाओं के लिए अलसी के फायदे skin ) बॉडी के लिए जितने अधिक हैं, ये स्किन के लिए भी उतने ही मैजिकल हैं। अलसी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एसेंशियल ऑयल की अधिकता होती है और ये दोनों ही हेल्दी, फ्लॉलेस और यंग स्किन के लिए जरूरी हैं। अलसी के बीज स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और नए स्किन सेल्स के निंर्माण में मदद करता है। ये स्किन को लटकने से बचाता है। ये स्किन टाइटनिंग करने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद करते हैं।फ्लैक्स सीड्स फेस मास्क चेहरे पर यूज करके आप अलसी के सभी फायदों का लाभ उठा सकती हैं। स्किन टाइटनिंग के लिए अलसी का जेल ( Flaxseed Gel in Hindi) यूज करना अच्छा विकल्प है। 

Flaxseed Benefits for Hair in Hindi | महिलाओं के लिए अलसी के फायदे For Hair

अलसी न सिर्फ सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद है, बल्कि अलसी का उपयोग बाल को सेहतमंद रखने के लिए भी किया जाता है। अलसी से बना हेयर जेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो बालों को पोषण देता है। अलसी में जो ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, वह बालों में चमक को बरकरार रखता है। अलसी को पीसकर जड़ों में लगाने से डैंड्रफ की परेशानी खत्म हो जाती है। बालों का वॉल्यूम बढ़ाने के लिए अलसी का हेयर मास्क बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए अलसी के सीड्स को पीस लें, फिर इसमें दही, शहद और नींबू का रस मिला लें। 45 मिनट तक रखें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। सिर में खुजली, रेडनेस या जलन वाली परेशानी है तो भी अलसी का मास्क फायदेमंद होता है। अलसी के तेल को नियमित रूप से बालों में लगाने पर बाल तो मजबूत होते ही हैं, ये तेजी से बढ़ते भी हैं। जो लोग बालों के टूटने और दोमुंहे होने की समस्या से परेशान है, उन्हें अलसी का तेल नियमित रूप से जड़ों में लगाना चाहिए।

Alsi Oil Benefits in Hindi | महिलाओं के लिए अलसी के तेल के फायदे

Flaxseed Benefits for Hair in Hindi
अलसी की ही तरह अलसी के बीज से निकाला गया तेल सेहत से लेकर स्किन और बाल के लिए उपयोगी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन आदि जहां सेहत के लिए अच्छे हैं, वहीं ब्यूटी केयर में भी इसे यूज करने के कई फायदे हैं। खाने के लिहाज से अलसी का तेल का सेवन बहुत अधिक नहीं किया जाना चाहिए इसलिए इस तेल के बाजार में सप्लीमेंट मिलते हैं उन्हें किसी एक्सपर्ट की सलाह से खाना चाहिए।

alsi ke beej ke fayde | अलसी के बीज के फायदे

अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में कई तरह के कैंसर युक्त कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, ज्‍यादा फाइबर और ओमेगा-3 खाने से ह्रदय दुरुस्‍त रहता है। लिगनेन भी ह्रदय रोगों से बचाता है। इसके अलावा ये जोड़ों के दर्द को सही करने में भी सक्षम है। 

एक टेबलस्पून यानि 10 ग्राम तीसी के बीज में 55 कैलोरी, 7 पानी, 1.9 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.2 ग्राम शुगर, 2.8 ग्राम फाइबर और 4.3 ग्राम फैट होता है।

ADVERTISEMENT

alsi ke laddu ke fayde | अलसी के लड्डू के फायदे

alsi ke laddu ke fayde

सर्दियों में अलसी के फायदे पूरी तरह से उठाने के लिए अलसी के लड्डू बनाकर खाना भी अच्छा उपाय है। अलसी के लड्डू के फायदे बहुत हैं और खासतौर से तब जब आप इसे गुड़ के साथ बनाकर सर्दियों में खाएं। अलसी के लड्डू में आप मूंगफली, तिल, सोंठ जैसे शरीर को गर्म रखने वाले सामग्री भी मिला सकते हैं। अलसी के लड्डू ओमेगा 3 फैटी एसिड व अन्य पोषक तत्वों से लेस तो होते ही हैं, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं। ये शरीर को गर्माहट देने के साथ आपके हार्ट को हेल्दी भी रखता है। अलसी के लड्डू खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। असली आपके पेट, बालों और स्किन को भी हेल्दी रखता है।

alsi aur dalchini ke fayde | अलसी और दालचीनी के फ़ायदे

alsi aur dalchini ke fayde

सेहत के लिहाज से देखें तो हेल्दी खानपान में अलसी और दालचीनी के फायदे बहुत हैं। अलसी की ही तरह दालचीनी भी हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी है। इसके अलावा ये दोनों ही पोषक तत्वों और ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिकता के लिए जाने जाते हैं।अलसी और दालचीनी के पाउडर को साथ में खाने के लिए आप इन दोनों का इस्तेमाल अलसी की चाय या अलसी से बनाई गई हेल्दी मिल्क शेक में कर सकते हैं।

Alsi ke Tel ke Fayde | अलसी के तेल का उपयोग कैसे  करें

Alsi ke Tel ke Fayde

अलसी के तेल ( alsi ke tel ke fayde) का उपयोग कई चीजों के लिए किया जाता है। जैसे कि भुनी हुई अलसी या फिर सामान्य तौर पर अलसी का सेवन किया जाता है। साथ ही अलसी का तेल भी उतना ही लाभकारी होता है, जितना की सामान्य तौर पर अलसी का सेवन करना होता है। अलसी का तेल भी कई समस्याओं को दूर रखने में आपकी मदद करता है। यहां नीचे हम आपको अलसी के तेल के कुछ उपयोगों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

  1. अलसी के तेल का इस्तेमाल कैंसर से बचाता है। यह स्तन कैंसर, पेट के कैंसर आदि को होने से रोकता है।
  2. अलसी का तेल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।
  3. सूजन के लिए भी अलसी का तेल बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आपके आतों के भीतर सूजन है तो अलसी के तेल के नियमित सेवन से ये कम होती है। साथ ही इसमें अधिक मात्रा में म्यूसिलेज भी होता है।
  4. अलसी के तेल से नियमित रूप से मालिश करने पर गठिया जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। यह जोड़ों में होने वाले दर्द में राहत दिलाता है।
  5. अलसी का तेल वजन घटाने में भी मदद करता है। आप इसे अपने आहार के साथ ले सकते हैं।

Alsi Uses in Hindi | अलसी के उपयोग

Alsi Ke Tel Ke Fayde

अब आप अलसी (alsi ke tel ke fayde) के लाभों के बारे में जान चुके हैं तो ये भी जान लीजिए कि आप किस तरह से इसका उपयोग कर सकते हैं। यदि आप सीधे अलसी के बीज का सेवन करते हैं तो हो सकता है कि ये बिना पचे ही आपके शरीर से बाहर भी निकल जाए और इस वजह से यह जानना बहुत ही जरूरी है कि अलसी का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। साथ ही अगर आप चाहते हैं कि अलसी के आपके शरीर को अधिक से अधिक लाभ मिलें तो ये जानना भी बेहद जरूरी है कि इसे किस समय खाया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENT
  1. अलसी के सेवन का सबसे अच्छा तरीका इसका पाउडर बना लेना है। इससे आप आसानी से इसे खा सकते हैं और आपको इसके सभी पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।
  2. इसके अलावा आप 10 मिनट के लिए अलसी के बीजों को भिगो कर भी खा सकते हैं। हालांकि, यदि आप ठंडे पानी में अलसी के बीज भिगोते हैं तो उन्हें कम से कम तीन घटों के लिए भिगोएं।
  3. आप चाहें तो अलसी के लड्डू बना कर भी इनका सेवन कर सकते हैं।
  4. आप नाश्ते, स्मूदी या फिर सलाद के साथ भी अलसी खा सकते हैं।
  5. आप अलसी के पाउडर को दलिये या फिर दही में डालकर भी खा सकते हैं।
  6.  अलसी के सेवन का सबसे अच्छा वक्त सुबह का है। इस वजह से हो सके तो अलसी को सुबह नाश्ते के साथ खाएं।

भुनी हुई अलसी खाने के फायदे

भुनी हुई अलसी (flax seeds benefits in hindi) आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है। इसे कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक भुन लें और भी दरदार पीस लें। इसके बाद आप भोजन के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। मधुमेह से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन करने से काफी फायदा होता है। प्रतिदिन भुनी हुई अलसी काने से उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और पेट से संबंधित परेशानियां भी दूर रहती हैं। इसके अलावा भुनी हुई अलसी खाने से गले और छाती के दर्द, सूजन और निमोनिया आदि के दर्द में भी आराम मिलता है।

अलसी भिगोकर खाने के फायदे

अलसी alsi ke beej ke fayde) में विटामिन, मिनरल, ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं और इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है। यदि आप रोज रात को अलसी भिगोकर रख देते हैं और सुबह खाते हैं तो उससे इसमें मौजूद सभी हानिकारक फाइटिक एसिड निकल जाते हैं। भीगी हुई अलसी का सेवन करने से शरीर में मौजूद दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपका शरीर हेल्दी बना रहता है। 

ऐसे भिगोएं अलसी

शाम को 1 लीटर उबले हुए पानी में 3 चम्मच अलसी के बीज भिगो लें और रात भर के लिए रख दें। सुबह इनका पानी निकाल कर इसे खा लें।

खाली पेट अलसी खाने के फायदे

खाली पेट अलसी खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट अलसी खाने से उसके गुण अच्छी तरह से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। अलसी खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आपका वजन कम होता है। अलसी में कार्ब कम होता है और अधिक मात्रा में अमीनो एसिड होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। इसके अलावा इसकी तासीर गर्म होने से ये व्यक्ति के शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है। खाली पेट अलसी खाने से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है और आपका पेट भी नियमित रूप से साफ होता रहता है।

ADVERTISEMENT

Alsi ke Nuksan- महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान

Alsi ke nuksan

वैसे तो अलसी (अलसी के नुकसान) स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है लेकिन कई बार जरूरत से अधिक सेवन किए जाने के कारण यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो जाती है। अलसी के अधिक सेवन के कुछ नुकसान इस प्रकार हैं।
– अलसी भले ही कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है लेकिन यदि आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको अधिक कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
– यदि आप खून पतला करने वाली दवा का सेवन करते वक्त अलसी का अधिक सेवन करती हैं तो पीरियड्स के दौरान आपको अधिक ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है।
– अलसी का अधिक सेवन करने से दस्त या डायरिया भी हो सकता है।
– यदि आप अलसी का सीधा अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में ओमेगा 6 फैटी एसिड की कमी भी हो सकती है।

अलसी के बीज से जुड़े सवाल और जवाब – FAQ’s

Alsi se Jude kuch Sawal
  • 1 दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए?

यदि आप अलसी को पाउडर के रूप में खाते हैं तो दिन में आप एक चम्मच अलसी का सेवन कर सकते हैं। वहीं यदि बीज के रूप में करते हैं तो डेढ चम्मच अलसी काफी होती है।

  • अलसी गर्म होती है क्या?

अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में इसी किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही खाना चाहिए।

  • अलसी महिला शरीर के लिए क्या करती है?

जिन महिलाओं को हार्मोनल समस्या है, उनके लिए अलसी का सेवन फायदेमंद है। इसके सेवन से अनियमित पीरियड की परेशानी खत्म हो जाती है, साथ ही यह एस्ट्रोजन के लेवल को भी काफी कंट्रोल करता है। अगर महिलाओं को अधिक ब्लीडिंग की समस्या होती है, तो उसको कंट्रोल करने में भी अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। पीरियड के कारण होने वाले दर्द को, घबराहट या मूड स्विंग जैसी चीजों को भी अलसी ठीक करती है। इसके अलावा ये ब्रेस्ट कैंसर में भी उपयोगी है और गठिया की परेशानी को भी कम करता है।

ADVERTISEMENT
  • खाली पेट अलसी खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट अलसी खाने से लिवर और पाचन तंत्र दोनों सुचारू रूप से काम करते रहते हैं। खाली पेट अलसी खाने से लिवर की कई तरह की समस्याएं सही हो जाती हैं।

 

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

23 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT