हमारे देश में बहुत पहले से महिलाओं के घर से बाहर निकलने और कोई भी काम करने के लिए रोका और टोका जाता रहा है। आज भले ही हमारे देश में बड़ी- बड़ी कंपनियों और सरकारी उपक्रमों में बड़े- बड़े ओहदों पर महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हों, लेकिन फिर भी छोटे शहरों और गांवों में महिलाओं का वही हाल है। लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार और गैर सरकारी संगठन कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन फिर भी केरल को छोड़कर देश के ज्यादातर राज्यों में महिला शिक्षा का हाल जस का तस है। और महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने की यह कवायद सिर्फ शिक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को हर ऐसे काम के लिए रोका जाता है, जहां से उसे पंख मिल सकते हों, जहां से वह अपनी एक अलग पहचान बना सकती हो।
आसान काम करने की सलाह
बहुत सी जगहों पर ऐसा भी होता है कि लड़कियों को कुछ आसान से काम करने के लिए तो प्रोत्साहित किया जाता है, लेकिन अगर वह कोई टेढ़ा काम करना चाहें तो इसकी अनुमति उन्हें नहीं दी जाती। ऐसे में बहुत सी लड़कियां प्रतिभा होते हुए भी मन मारकर घर पर ही बैठ जाती हैं या फिर लड़कियों के लिए सही माने जाने वाले टीचिंग, ब्यूटी पार्लर, कोचिंग और घर से ही किये जाने वाले छोटे- मोटे काम करने लगती हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
अमेज़न सहेली ने कठपुतलियों के एक खूबसूरत वीडियो के माध्यम से देश की लड़कियों और महिलाओं को एक बहुत ही प्रेरणास्पद संदेश यानि मैसेज देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं के लिए यह मैसेज है- सुनो सबकी, करो मन की। इस वीडियो में राजस्थानी कठपुतलियों के रूप में एक महिला से सारे परिवार वाले और आस-पड़ोसी कह रहे हैं कि वह कोई व्यापार भला कैसे कर सकती है। है तो आखिर एक महिला ही। इस वीडियो को खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तो हम आपको जरूर ही दिखाना चाहते हैं। देखें वीडियो –
सुनो सब की, करो मन की
इस छोटे से वीडियो में महिलाओं को मैसेज दिया गया है कि उन्हें रिश्ते-नातेदारों की बातों को सुनना तो जरूर चाहिए, लेकिन करनी अपने मन की ही चाहिए यानि जो काम करना पसंद हो, वही करना चाहिए। अमेज़न का कहना है कि यह वीडियो उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने दिल की बात सुनी और उस पर अमल करते हुए अपने लिए नये रास्ते बनाए। …यह वीडियो हमें तो बहुत पसंद आया है, आप भी इसे देखकर बताइये कि आपको यह कैसा लगा?
इन्हें भी देखें-
आप भी आज़माएं सफल महिलाओं के ये 7 मनी मैनेजमेंट सीक्रेट्स
करीना कपूर बनीं इस महिला सशक्तिकरण अभियान की अगुवा, देखें वीडियो
बेटा-बेटी में फर्क न करने का संदेश देने घोड़ी पर चढ़ी ये दुल्हन, देखें वीडियो…
क्या हज जाना भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है? सामने आए यौन शोषण के मामले!
ये 10 सेक्सी और नॉटी सवाल आप भी पूछें अपने पार्टनर से!