ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आलिया भट्ट काम के लिए नहीं करेंगी अपने परिवार के वक्त को सैक्रीफाइज, एक्ट्रेस ने कही ये बात

आलिया भट्ट काम के लिए नहीं करेंगी अपने परिवार के वक्त को सैक्रीफाइज, एक्ट्रेस ने कही ये बात

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। दोनों ही हमेशा ध्यान रखते हैं कि उनमें से कोई एक हमेशा राहा के साथ रहे। साथ ही वो राहा को अपने साथ कुछ दिनों की ट्रिप पर भी लेकर जाते हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही अपना काम भी जल्द से जल्द खत्म कर के वापस राहा के पास पहुंचते हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी फैमिली का टाइम अब और सैक्रीफाइज नहीं करेंगी।

आलिया ने फैमिली टाइम के बारे में की बात

आलिया भट्ट ने कहा कि उनकी priorities बदल रही हैं और इवोल्व हो रही हैं। इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 10 साल हो गए हैं और उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नींद भी काम के लिए छोड़ी है। आलिया ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने काम के लिए अपने परिवार के वक्त को भी त्यागा है। आलिया ने लगातार शूट और काम किया है लेकिन अब उनका परिवार है। उनकी बेटी है और पति हैं।

अपने परिवार के साथ वक्त न बिता पाने पर आलिया ने कही ये बात

जब से आलिया फिल्मों में नजर आने लगी हैं, उन्होंने हमेशा ही अपने फैंस को अपनी मूवी च्वॉइस से हैरान किया है। एक्ट्रेस ने आजतक 21 फिल्में की हैं और हर फिल्म में वह अलग अंदाज में दिखाई दी हैं और इस वजह से उन्होंने अपने दोस्तों, पेरेंट्स और बहन के साथ अधिक वक्त नहीं बिताया। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि वह अपना काम त्याग देंगी। इसके लिए वह बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं। आलिया ने कहा, हां ये फैसला मैंने सोच-समझ कर लिया है और इसमें पेरेंट्स होना भी शामिल है। आलिया को लगता है कि वह फोन पर बात करती हैं और चीजों को फिगर करने की कोशिश करती हैं और कई बार वह फोन को दूर रख कर चीजों को बैलेंस करती हैं। कई बार वह इसमें फेल हो जाती हैं और कई बार वह इसमें कामयाब भी होती हैं।

जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन रिलीज होने वाली हैं।

ADVERTISEMENT
16 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT