ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
GUCCI Cruise 2024: आलिया भट्ट अपने खाली बैग के लिए हुई ट्रोल तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

GUCCI Cruise 2024: आलिया भट्ट अपने खाली बैग के लिए हुई ट्रोल तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड ब्यूटीज अपने अंतरराष्ट्रीय ईवेंट्स में अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स से फैंस का दिल जीत रही हैं। एक ओर जहां सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता और कई अन्य सेलेब्स कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में नजर आईं तो वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने हाल ही में GUCCI Cruise 2024 की पार्टी अटेंड की और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान डीवा ब्लैक कट-आउट ड्रेस में नजर आईं और बेहद खूबसूरत दिखाई दीं लेकिन तस्वीरों में उनके लुक से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके ट्रांसपेरेंट बैग पर गया। लोगों को लगा कि उनका यह बैग खाली है और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया। हालांकि, अब खुद आलिया भट्ट ने इसका जवाब दिया है और साथ ही उन्होंने ईवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है और इसमें ईवेंट से उनका कंप्लीट लुक देखा जा सकता है। इन्ही में से एक तस्वीर में वह के-पॉप स्टार IU और हॉलीवुड स्टार डकोटा जोनसन के साथ पोज करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं अन्य तस्वीर में वह पिज्जा का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी उंगलियों से दिल बनाते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी इन तस्वीरों के कैप्शन को हम मिस नहीं कर सकते हैं। दरअसल, आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माना है कि उनका बैग खाली है।

बता दें कि एक्ट्रेस GUCCI का चेहरा बनी हैं और वह इसे केवल इंडिया ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय लेवल पर प्रमोट कर रही हैं। इस ईवेंट से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। GUCCI के इस ईवेंट का हिस्सा बनने से पहले वह मेट गाला 2023 में नजर आई थीं और इसके साथ उन्होंने मेट गाला में डेब्यू किया है। गंगुबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस इस दौरान क्लासी व्हाइट गाउन में दिखाई दी थीं, जिसे प्रबल गुरंग ने डिजाइन किया था और इसमें वह प्रिंसेस जैसी लग रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी। इससे पहले दोनों जोया अख्तर की फिल्म ”गली बॉय” में भी नजर आए थे। वहीं इसके अलावा जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म ”हार्ट ऑफ स्टोन” भी रिलीज होने वाली है और इसमें वह गल गडोट के साथ दिखाई देंगी।

ADVERTISEMENT
18 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT