ADVERTISEMENT
home / Styling
Alia Bhatt Ponytail Hairstyles

आलिया भट्ट के ये 5 पोनीटेल हेयरस्टाइल हर खास मौके पर कर सकती हैं रॉक

आलिया भट्ट के ऐसे कई लुक्स हैं जो ये प्रूव करते हैं कि इस न्यू एज एक्ट्रेस को बहुत बोल्ड या स्टेटमेंट लुक से अधिक मिनिमल लुक्स पसंद हैं। आलिया का हेयरस्टाइल भी अकसर बहुत बेसिक रहता है और उनके पार्टी, ट्रैवल या प्रमोशनल लुक्स को फॉलो करेंगे तो पाएंगे कि एक्ट्रेस को पोनीटेल हेयर स्टाइल पसंद है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि एक्ट्रेस हमेशा एक ही जैसा लुक अपनाती हैं, आलिया के पोनीटेल्स में टेक्सचर और वराइटी है और आप हर खास मौके के लिए आलिया से पोनीटेल लुक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आलिया के पोनीटेल, कैजुअल दिनों से लेकर शादी सीजन तक में अपनाए जा सकते हैं।

1. फ्रेश फ्लावर टच

Alia Bhatt Pontyail Hairstyles
साभार- इंस्टाग्राम

आलिया ने साड़ी के साथ हाई पोनी किया है और पोनीटेल में ताजा फूल लगाकर अपने लुक में पूरी तरह से ओल्ड, क्लासिक टच दिया है। ये लुक आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के समय लिया था।

2. स्ट्रेट और स्लीक

alia bhatt ponytail hairstyles
साभार- इंस्टाग्राम

फिल्म आरआरआर को प्रमोट करते हुए आलिया ने साड़ी के साथ स्ट्रेट और स्लीक पोनी टेल बनाया है और एक्ट्रेस का ये हेयरस्टाइल पैंट सूट से लेकर हर तरह के एथनिक के साथ अच्छा दिखेगा।

3. वेवी टेक्सचर

आलिया ने अपने लुक को कैजुअल रखते हुए वेवी टेक्सचर के साथ मेसी हेयर लुक अपनाया था। 

ADVERTISEMENT

4. पफी पोनीटेल

alia bhatt pontail hairstyles
साभार- इंस्टाग्राम

आलिया ने यलो बलून मिनी ड्रेस के साथ अपने बाल को स्लीक लुक देने की जगह आगे से हल्का सा पफ लुक अपनाया है और साथ में नीचे पोजिशन लिए वेवी, मेसी पोनीटेल बनाया था।

5. मेस्सी पोनीटेल

Alia Bhatt Messy Ponytail
साभार-इंस्टाग्राम

आलिया ने सिल्वर गाउन के साथ इस तरह का पोनीटेल लुक अपनाया था जिसमें आगे से तो उनके बाल स्लीक और अच्छी तरह कोम्ब किए हुए दिख रहे हैं, लेकिन उनकी चोटी को ब्लो आउट करते हुए मेस्सी लुक दिया गया है।

15 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT