ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
alia bhatt skincare

आलिया भट्ट ने बताया कैसा है उनका मंडे मूड और आप भी कर पाएंगे रिलेट

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में काफी पहचान बनाई है। इतना ही नहीं उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए अवॉर्ड्स भी प्राप्त किए हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्हें अपने विचार शेयर करना काफी पसंद है और वह कमेंट्स भी शेयर करती हैं और दोस्तों को अलग-अलग मौकों पर विश भी करती हैं। इतना ही नहीं आलिया अपने मूड के बारे में भी शेयर करती आई हैं। इसी बीच उन्होंने अपने मंडे मूड के बारे में तस्वीर शेयर की है और इससे फैंस काफी रिलेट कर पा रहे हैं।

आलिया भट्ट का मंडे है कुछ ऐसा

आलिया भट्ट की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया ने एक अकेले सोती हुई शेरनी की तस्वीर शेयर की है। जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राहा कपूर का स्वागत किया था तो उन्होंने शेर, शेरनी और उनके कब की तस्वीर शेयर की थी। और अब एक्ट्रेस ने एक सोती हुई शेरनी की तस्वीर शेयर की है और तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”क्या किसी और को भी संडे को लेकर ऐसा ही फील होता है???” यहां देखें आलिया भट्ट की पोस्ट :

क्या आपको ये रिलेटेबल नहीं लगता है? आलिया भट्ट अक्सर ही रिलेटेबल पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं और उनकी पोस्ट्स को फैन्स काफी पसंद करते हैं।

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रही हैं। यह लव स्टोरी ड्रामा है और रणवीर सिंह लीड में है। फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी दिखाई देंगे। फिल्म में स्रिति झा, श्रद्धा आर्या, अर्जुन बिजलानी और अरजीत तनेजा ने केमियो किया है।

ADVERTISEMENT
10 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT