यह तो आपको पता ही होगा कि आजकल क्यूटी पाई आलिया भट्ट और क्यूट कपूर रणबीर कपूर के बीच कुछ कुछ हो रहा है। इनके मिलने जुलने से लेकर कॉमन फैमिली फंक्शंस के फोटो और खबरें हमें मिलती ही रहती हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि नीतू सिंह को आलिया भट्ट पसंद हैं और इनके रिश्ते को हरी झंडी मिल चुकी है। शायद यही वजह है कि जब रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए और उनकी देखभाल करने रणबीर भी न्यूयॉर्क पहुंचे तो पीछे- पीछे आलिया भट्ट भी न्यूयॉर्क पहुंच गईं। अब इन बातों से इनके रिश्ते के परवान चढ़ने की बात तो पक्की हो ही रही है।
इसे भी पढ़ें – क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के लिए राजी हैं डैडी महेश भट्ट?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कई दिनों से न्यूयॉर्क में एकसाथ समय गुजार रहे थे और इनकी एकसाथ हमें कई पिक्चर्स भी देखने को मिलीं। इन पिक्चर्स में आलिया और रणबीर एकसाथ काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। लेकिन आज आलिया रणबीर के बजाय प्रियंका चोपड़ा के साथ समय गुजारते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म – द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी करके लंदन से कुछ समय के लिए एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें – लिव इन में नहीं रहेंगी आलिया भट्ट, बच्चों के लिए करेंगी शादी
अपने-अपने खूबसूरत कैजुअल लुक में दोनों ही बॉलीवुड दीवा काफी खुश नजर आ रही हैं। वैसे, एक ओर जहां प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ हुई सगाई के बाद अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं आलिया के लिए भी वह समय अब दूर नहीं है। जाहिर है कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई और फिर शादी के सपने तो आलिया भी देख ही रही होंगी। प्रियंका चोपड़ा आलिया से उम्र में भी सीनियर हैं और शादी और प्यार के मामले में भी। वैसे इतना बिजी होने के बावजूद एकदूसरे के लिए समय निकालना कुछ तो बताता ही है। यूं भी सगाई के बाद निक और प्रियंका खासे बिजी होने के बावजूद एकदूसरे के साथ के लिए समय निकाल ही लेते हैं। इन दोनों के ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई पिक्चर्स से भी इतना एकदूसरे के लिए बढ़ता प्यार साफ दिखाई देता है। शायद यही वजह है कि आलिया और प्रियंका के साथ के पीछे की वजह यह हो कि आलिया प्रियंका से उनकी सफल रिलेशनशिप के टिप्स लेना चाहती हों।
इसे भी पढ़ें – लो, अब आलिया ने भी ज़ाहिर कर दिया रनबीर कपूर के लिए अपना बेइंतेहा प्यार
हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई तो हो चुकी है और खबर मिली है कि दोनों की शाही शादी आने वाले दिसंबर के महीने में भारत के खूबसूरत शहर जोधपुर के शाही महल में होगी और शादी के दूसरे फंक्शंस की शुरूआत नवंबर के अंत से ही शुरू हो जाएगी।
इन्हें भी देखें –
अरे, प्रियंका चोपड़ा को क्या हुआ कि अचानक न्यूयॉर्क में सड़क पर ही नाचने लगीं ?
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी