home / Celebrity Make Up
आलिया भट्ट लिलेक आईशैडो में मेजर मेकअप गोल्स देते हुए आईं नजर, देखें Pics

आलिया भट्ट लिलेक आईशैडो में मेजर मेकअप गोल्स देते हुए आईं नजर, देखें Pics

लिलेक आईशैडो इस सीजन में काफी मशहूर हो रहा है। यह शेड स्प्रिंग और समर 2022 रनवे को पूरी तरह से डॉमिनेट कर रहा है और इस वजह से ब्यूटी एडिक्ट्स को शॉपिंग करने के लिए मजबूर करने के लिए ये काफी है। अगर आपको हम पर भरोसा नहीं है तो आलिया की इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें जहां एक्टर फ्रोस्टी और लैवेंडर आईलुक में दिखाई दे रही हैं।

अपने हाल ही के लुक में आलिया भट्ट ने अपने गो-टू-ब्राउन आईशैडो लुक को सीजन के हॉटेस्ट आईशैडो लिलेक शेड से स्विच कर दिया। उन्होंने इसे साइड पार्टिंग, ग्लॉसी और पिंक लिप्स के साथ कंप्लीट किया था और 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस लग रही थीं। तो अगर आप भी इस लुक को ट्राई करने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपके लिए इस लुक को ट्राई करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड लेकर आए हैं।

स्टेप 1- ल्यूमिनस स्किन के लिए

क्लेंज्ड स्किन से शुरूआत करें। इसके बाद रिच मॉइश्चराइजर लगाएं और अच्छे से सर्कुलर मोशन में मसाज करें जब तक मॉइश्चराइजर सोख ना जाए। अब अपनी स्किन को इल्यूमिनेटिंग प्राइमर से प्राइम करें। इसके बाद लिक्विड फाउंडेशन को बफ पर लें और सॉफ्ट फॉक्स फिनिश के लिए अच्छे से लगाएं। इसे पतली लेयर में लगाएं। आंखों के नीचे डॉट कंसीलर लगाएं और ब्लेमिश पर भी इसे लगाएं और फिर अपनी उंगली से स्किन में ब्लेंड कर लें।

स्टेप 2- ब्रो लाइक ए बॉस

स्ट्रॉन्ग ब्रो के लिए शॉर्ट स्ट्रॉक्स बनाएं और आईब्रो प्रोडक्ट से नैचुरल आईब्रो का लुक दें। इन्हें फिल करने के लिए ब्रो पाउडर का इस्तेमाल करें और इसे सेट करने के लिए ब्रो जेल का इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENT

स्टेप 3- अपनी लिलेक शैडो लें

सबसे पहले शीर ब्राउन आईशैडो लगाएं और अपनी आई सॉकेट्स को डिफाइन करें। ध्यान रखें कि आप इसे लॉवर लैश लाइन पर भी लगा रही हैं। इसके बाद टेपर्ड ब्लेंडिंग ब्रश को लें और फ्रोस्टेड लिलेक शैडो को अपनी आइलिड के बीच में लगाएं, बफ और ब्लेंड कर लें। अब प्रिसाइज ब्रश की मदद से सेम शेड को आंखों के इनर कॉर्नर पर भी लगाएं।

स्टेप 4- अपने लैश को दें फॉल्सी लुक

अब अपने आई लैश को कर्ल करें और फिर मस्कारा लगाएं। आप चाहें तो अपनी आईलैश के ऊपर और नीचे की तरफ वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा भी लगा सकती हैं।

स्टेप 5- हाइलाइटिंग

ग्लोइंग स्किन के लिए क्रीम हाइलाइटर को अपनी ब्रो बोन, चीकबोन्स और फॉरहेड के पीक पर लगाएं और नाक की पीक पर और क्यूपिड बॉ पर, ये सभी आपके चेहरे के हाई प्वॉइंट्स हैं। आप चाहें तो पाउडर हाइलाइटर को अपने गालों पर लगा सकती हैं।

स्टेप 6- ग्लोइंग गाल

पीची क्रीमी ब्लश को अपने गालों पर लगाएं। इन्हें ऊपर की ओर ब्लेंड करें ताकि आपके गालों को अधिक डेप्थ मिल सके।

ADVERTISEMENT

स्टेप 7- चीजें स्लिपरी हो सकती हैं

अपने होठों के दोनों कॉर्नर पर लिपग्लॉस लगाएं और इसे क्यूपिड बॉ की ओर ग्लाइंड करें।

हम आलिया के अगले सेलिब्रिटी लुक को देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

08 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text