ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
alia ranbir

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी को लेकर पहुंचे घर, देखें Pics

जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी डेटिंग की जानकारी शेयर की थी तब से फैंस दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते आए हैं और दोनों की जोड़ी के भी फैन हैं। इसके बाद दोनों की शादी भी बॉलीवुड टाउन का मोस्ट टॉक्ड अबाउट ईवेंट था। इसके बाद अब उनकी रीसेंट अनाउंसमेंट ने चीजों को और बेहतर बना दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में प्राउड पेरेंट्स बने हैं और 6 नवंबर 2022 को उन्होंने बेटी का स्वागत किया है। इस जानकारी को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। बता दें कि गंगुबाई एक्ट्रेस H.N. रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, गिरगाओं में एडमिट थीं। इसके बाद कपल हाल ही में हॉस्पिटल से निकलते हुए दिखाई दिया जब दोनों अपनी बेबी गर्ल को घर ले जा रहे थे। यहां देखें Pics।

प्राउड पेरेंट्स और उनकी लिटिल एंजल

पापा और मम्मी रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ घर जाते हुए दिखाई दिए। आलिया इस दौरान रणबीर के साथ में कार में बैठी हुई नजर आईं और उन्होंने ब्लैक ड्रेस और गोल्ड इयररिंग्स पहने हुए थे। वहीं रणबीर कपूर अपनी न्यूबोर्न को गोद में लिए हुए नजर आए। फैंस और पैप्स इस दौरान कार के आस-पास नजर आए और कपूर बेबी की झलक प्राप्त करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद दादी नीतू कपूर भी रणबीर और आलिया के घर पर बेटी का स्वागत करने के लिए पहुंची।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में दोनों सितारें साथ में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने काम किया है। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म एनिमल में दिखाई देंगे। वहीं आलिया भट्ट हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और इस फिल्म में वह गल गडोट के साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

10 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT