ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ब्रंच डेट के लिए परफेक्ट है अलाया एफ का ग्रीन स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप लुक, देखे Pics

ब्रंच डेट के लिए परफेक्ट है अलाया एफ का ग्रीन स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप लुक, देखे Pics

बॉलीवुड के मिनेलियल स्टार्स ने अपने लुक्स को कैजुअल और स्टाइलिश रखने की कला सीख ली है। इन्ही में से एक हैं अलाया एफ जो अपने नए ब्रंच लुक्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। जवानी जानेमन फिल्म की एक्ट्रेस हाल ही में हमें कैजुअल लुक में नए ड्रेसिंग गोल्स देते हुए दिखाई दीं और आप इस लुक को ब्रंच डेट से लेकर एयरपोर्ट तक के लिए ट्राई कर सकते हैं। दरअसल, सोमवार को अलाया शहर में ब्राइट ग्रीन स्कर्ट में दिखाई दीं और इसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। 

23 वर्षीय एक्ट्रेस ने भले ही अभी तक एक ही फिल्म की है लेकिन उनके कई सारे लोग फैंस हैं और उनके बारे में जानते हैं। अलाया हाल ही मुंबई में ग्रीन हाई-वेस्ट मिनी स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप में स्पॉट हुई। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कॉप फुल स्लीव ब्लेजर जैकेट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ऑफ-व्हाइट पीप-टो पंप्स और सिंपल ब्लैक स्लिंग बैक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

अलाया ने अपने मिनिमल मेकअप से हमेशा ही फैंस का दिल जीता है। फिर चाहे वो इंस्टाग्राम हो, रेड कार्पेट हो या फिर रनवे हो। वह हमेशा अपने फ्लॉलेस मिनिमल मेकअप लुक से फैंस का दिल जीतती रही हैं। उन्होंने फ्लॉलेस बेस, ब्लश पिंक चीक और फुलर लिप्स के साथ अपना मेकअप कंप्लीट किया था। उन्होंने अपनी ब्रो को डिफाइन किया था और बहुत ही न्यूट्रल लुक रखा था। अलाया ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और सेंटर पार्टेड कर रखा था, जो उनके बालों को फ्रेम कर रहा था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड हूप्स इयररिंग्स कैरी किए थे और अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। 

हमें तो अलाया एफ का ये मिनिमल लुक बहुत ही पसंद आया और ब्रंच डेट के लिए एकदम परफेक्ट लगा लेकिन इस बारे में आपका क्या ख्याल है? 

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

20 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT