ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री के प्लान पर अजय देवगन ने की बात, कहा…

न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री के प्लान पर अजय देवगन ने की बात, कहा…

न्यासा देवगन स्टार किड्स में से एक हैं और वह पिछले काफी समय से हमारी सोशल मीडिया फीड पर राज कर रही हैं और इसके लिए हम उन्हें काफी पसंद करते हैं। भले ही अजय देवगन और काजोल की बेटी इंस्टाग्राम पर अपनी लो प्रोफाइल रखती हैं लेकिन अभी से ही उनके नाम से कई सारे फैंस अकाउंट्स हैं। हाल ही में हमें न्यासा के बॉलीवुड प्लान के बारे में पता चला है।

एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने न्यासा के फ्यूचर प्लान के बारे में बात की और बताया कि क्या वह बॉलीवुड में एंट्री करने की प्लानिंग कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए सिंघम एक्टर ने कहा, ”वह अभी टीनेजर है। उसने मुझे या काजोल को अभी नहीं बताया कि उनकी फाइनल करियर च्वॉइस क्या है। फिलहाल वह विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। अगर वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती है तो यह उसका फैसला है। पेरेंट्स के रूप में हम उन्हें हमेशा सपोर्ट करेंगे। ये सब ब्रिज हैं, जिन्हें आप क्रॉस करते हैं। आप इनके बारे में बहुत जल्दी या फिर बहुत लेट बात नहीं कर सकते हैं। यह पूरी तरह से न्यासा का फैसला होगा।”

Nysa Devgn Bollywood Plan in hindi
Twitter

हमें ये देखकर काफी अच्छा लगा कि अजय देवगन ने इस फैसले को न्यासा के ऊपर छोड़ दिया है और हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने लिए सही फैसला लेंगी। सच कहें तो अगर जूनियर देवगन अपनी जिंदगी में खुश हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह इंडस्ट्री में आती हैं या नहीं।

कुछ वक्त पहले न्यासा की मां काजोल ने भी अपनी बेटी के बॉलीवुड प्लान के बारे में बात की थी और कहा था कि उन्हें यह आइडिया कुछ खास पसंद नहीं है। ऑनलाइन पोर्टल को दिए गए एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि अपनी बेटी के फैसले पर इंपेक्ट नहीं डालना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, न्यासा ऐसी इंसान हैं जो अपने लिए खुद फैसला ले सकती हैं। मैं उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकूंगी और मैं उन्हें ऐसा करने के लिए भी पुश नहीं करूंगी। वह अब 18 साल की हैं और बढ़ी हो चुकी हैं, वह युवा महिला हैं। साथ ही मैं अपने बच्चों का हर चीज में सपोर्ट करूंगी जब तक वो चीजें उन्हें खुश और फुलफिल्ड महसूस कराती हैं।

ADVERTISEMENT

फिलहाल न्यासा स्विटरलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वह हमेशा अपनी स्नैप्स से हमें फोमो देती रहती हैं और अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:
PICS: न्यासा देवगन लंदन में दोस्तों के साथ पार्टी करती हुईं आईं नजर, व्हाइट क्रॉप टॉप में लगीं स्टनिंग

19 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT