ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
गलत नाम लिये जाने पर चिढ़ीं काजोल की बेटी, जानिए न्यासा या नायसा.. क्या है सही नाम

गलत नाम लिये जाने पर चिढ़ीं काजोल की बेटी, जानिए न्यासा या नायसा.. क्या है सही नाम

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्हीं की तरह उनकी लाडली बेटी न्यासा देवगन भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा का नाम बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल है।

वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है। लेकिन न्यासा जितनी फेवरेट स्टार किड हैं, उतनी ही अक्सर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। नेटिजेंस उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वैसे अजय देवगन और काजोल की बेटी को बहुत से लोग न्यासा कहकर पुकारते हैं। आप क्या हम भी अबतक उन्हें न्यासा देवगन के नाम से ही एडरस कर रहे थे। लेकिन अब खुद उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपना सही नाम बताया है।

काजोल की बेटी का सही नाम

हाल ही में बीते न्यासा मुंबई में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं। मजेदार बात यह है कि इस स्टार किड का नाम गलत हो जाने के बाद उन्होंने इस गलती को सुधारा। न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में न्यासा अपने दोस्तों के साथ कार की तरफ जाती नजर आ रही हैं। जहां पैपराजी उन्हें न्यासा, न्यासा, निशा नाम से बुलाने लगाने लगते हैं। सबसे पहले, न्यासा चुपचाप सुनती है और कार में बैठ जाती है। लेकिन कार का दरवाजा बंद करने से पहले वह पैपराजी से कहती हैं कि मेरा नाम न्यासा नहीं बल्कि ‘नीसा’ है। सोशल मीडिया पर नीसा देवगन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि बीते कुछ वक्त से निशा और ओरहान अवात्रामणि को अक्सर साथ में देखा जाता है। बीते दिनों यह दोनों राजस्थान वेकेशन एन्जॉय करते हुए नजर आए थे। राजस्थान वेकेशन की तस्वीरों को ओरहान अवात्रामणि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में निशा देवगन और ओरहान अवात्रामणि के अलावा अन्य दोस्त भी नजर आए थे।

ADVERTISEMENT

वैसे शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि काजोल भी अक्सर लड़की का नाम गलत लिख लेती थीं। लेकिन अब उनका सही नाम जानने के बाद अब हम भी आगे से उन्हें नीसा देवगन के नाम से एडरस करेंगे।

14 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT