ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ऐश्वर्या और आराध्या के इस Video को देख फैंस ने एक्ट्रेस को बताया कंट्रोलिंग मां! जमकर कर रहे ट्रोल

ऐश्वर्या और आराध्या के इस Video को देख फैंस ने एक्ट्रेस को बताया कंट्रोलिंग मां! जमकर कर रहे ट्रोल

ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर उनकी पेरेंटिंग के स्टाइल के लिए जज किया जाता है लेकिन सच में उन्हें इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, आराध्या बहुत ही समझदार और हैप्पी किड हैं, जो उनकी तस्वीरों को देखकर पता चलता है और ऐसा भी लगता है कि वह अपनी मां को इंस्पीरेशन की तरह देखती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय ने सब चीजों को पीछे रखते हुए मदरहुड का चुनाव किया था और वह अपनी इस जिम्मेदारी को स्टार की तरह निभा रही हैं। इतना ही नहीं जिस तरह से ऐश्वर्या ने आराध्या की परवरिश की है, उस पर अभिषेक बच्चन को भी गर्व है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो की वजह से एक्ट्रेस को फैंस द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो को देखकर फैंस को लग रहा है कि वह आराध्या को काफी कंट्रोल करती हैं। यहां देखें वीडियो –

दरअसल वीडियो में ऐश्वर्या, आराध्या के साथ चिपक कर खड़ी नजर आ रही हैं और वह बस अपना बर्थडे केक काटने ही वाली हैं। वहीं अभिषेक बच्चन उनके पीछे खड़े हैं और जया बच्चन थोड़ा साइड में खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही बर्थडे काउंडडाउन शुरू होता है वैसे ही आराध्या काफी एक्साइटिड हो जाती हैं लेकिन तभी ऐश्वर्या उनके कान में कुछ बोलती हैं और वह चुप हो जाती हैं। इसी चीज को इंटरनेट पर लोगों ने नोटिस किया और इस पर वो अपनी स्ट्रॉन्ग जजमेंट पास कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ”ऐश के कुछ बोलते ही आराध्या चुप हो गई… मुझे तो ऐश समझ ही नहीं आती हैं”। वहीं अन्य ने लिखा, ”मुझे लगता है कि ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी को कंट्रोल करती हैं”। तीसरे ने लिखा, ”क्या किसी और ने नोटिस किया कि ऐश्वर्या ने आराध्या के कान में कुछ बोला और उन्होंने कांउट करना बंद कर दिया। अगर मेरी नजर से देखा जाए तो ये टॉक्सिक पेरेंटिंग है उसे बच्चा रहने दें और इतनी छोटी उम्र से उन्हें इस तरह से ग्रूम न करें।”

ADVERTISEMENT
07 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT