बॉलीवुड के अन्ना यानि कि सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी कम ही लाइम लाइट में रहते हैं। लेकिन, अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अहान को उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ स्पॉट किया गया। आपको बता दें, दोनों हाल ही में मॉडल सोफिया रिची और इलियट ग्रेंज की वेडिंग पार्टी में शामिल हुए थे।
तानिया श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की पार्टी से तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह दूल्हा-दुल्हन के साथ अहान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर है। अहान की बहन और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी कमेंट बॉक्स में इन फोटोज पर प्यार बरसाया है।

आप अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की वायरल हो रही तस्वीरों को देख सकते हैं। इन फोटोज में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में अहान अपनी लेडी लव के गाल पर किस कर रहे हैं। अथिया के अलावा तमाम सितारों ने इन लव बर्ड्स की फोटोज पर अपना प्यार बरसाया है।
वैसे आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की हो। इससे पहले भी तानिया अपने हैंडल पर अहान के साथ कई खास पल शेयर कर चुकी हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि तानिया जैकी श्रॉफ की बेटी हैं। लेकिन ये सच नहीं है।

कौन हैं तानिया श्रॉफ ?
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। तानिया एक फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी। तानिया और अहान स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते हैं और काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स