इसमें कोई दोराय नहीं है कि आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर की मैसिव फैन फॉलोइंग है और जब भी वह अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो फैंस तस्वीरों के दीवाने हो जाते हैं। द नाइट मैनेजर स्टार अक्सर ही अपनी स्क्लपटिड फिजीक शोऑफ करते हुए नजर आते हैं और फैंस को लगता है कि वह हमेशा अपने फिटनेस गेम के टॉप पर रहते हैं लेकिन आदित्य ने हाल ही में कहा कि कई बार उन्हें खुद को देखकर अनअट्रेक्टिव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि भले ही उनके फिजीक को लेकर लोग बहुत ही अच्छे कॉम्प्लिमेंट्स करते हैं लेकिन फिर भी वह खुद को लेकर कई बार क्रिटिकल महसूस करते हैं।
कई बार खुद को लेकर अनअट्रैक्टिव महसूस करते हैं आदित्य रॉय कपूर
ईटाइम्स से बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने अपने सेल्फ डाउट के बारे में खुलकर बात की और कहीं न कहीं शायद आपने भी खुद के बारे में ऐसा महसूस किया होगा या फिर आप भी उनकी इन बातों से जरूर रिलेट कर सकते हैं। एक्टर ने कहा कि वह भी खुद को लेकर कई बार काफी क्रिटिकल हो जाते हैं और उन्हें भी सेल्फ डाउट होता है। आदित्य ने कहा, ”हम सभी खुद को लेकर बहुत क्रिटिकल होते हैं और हम सोचते हैं कि ओह मैं बहुत मोटा हूं, मैं ऐसा हूं, जब्कि दूसरों को हम सामान्य ही लग रहे होते हैं और यह सही में देखा जाए तो केवल पर्सपेक्टिव की ही बात है, हैना? मेरे हमेशा सिक्स पैक एब्स नहीं होते हैं।” आदित्य ने यह भी बताया कि उन्हें नियमित रूप से वजन घटाने की जरूरत महसूस होती रहती है।
आदित्य ने कहा कि एक एक्टर होने के नाते हमेशा सिर पर अच्छा दिखने का प्रेशर रहता है। हालांकि, अगर कैरेक्टर की जरूरत हो तो वह ऑवरवेट भी दिख सकते हैं या फिर अगर उन्हें चीजी फिजीक नहीं दिखाना है तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसी फिल्मों के बारे में भी बताया जिनमें उन्हें अपनी फिजीक से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। जैसे कि कलंक, लूडो, दावत-ए-इश्क आदि। उन्होंने कहा, ”मैं एक जैसा दिखते हुए बोर हो जाता हूं।”
आदित्य रॉय कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज द नाइट मैनेजर सीजन 2 में दिखाई दिए थे। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और शोभिता धुलीपाला अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके बाद अब वह अनुराग बसु की मेट्रो इन डीनो में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सारा अली खान भी दिखाई देंगी।