ADVERTISEMENT
home / फैशन
Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी ने कान्स के रेड कारपेट पर गाउन लुक को बिंदी से किया कंप्लीट

कान्स फिल्म महोत्सव में इस बार दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय से लेकर हेली शाह तक बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने स्टनिंग लुक से लोगों को खूब इम्प्रेस किया है। ये साल कान्स में देसी एक्टर्स के लिए काफी खास था क्योंकि कान्स में इस बार भारत को ही कंट्री ऑफ हॉनर घोषित किया गया था। साथ ही दीपिका पादुकोण इस बार वहां बतौर जूरी मेम्बर गई थी और ये भी देसी एक्टर्स के लिए काफी प्राउड फील करने वाली बात है।कान्स में कई सेलेब्स ने इस साल अपने रेड कारपेट लुक्स में साड़ी को भी जगह दी थी और देश की महिलाओं के इस पारंपरिक परिधान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने की देसी सेलेब्स की ये कोशिश लोगों को बहुत पसंद आई थी।

साड़ी ही नहीं, बिंदी भी

साभार- इंस्टाग्राम

अब पद्मावत फेम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी रेड कारपेट के लिए देसी बिंदी को फ्लॉन्ट किया है। एक्ट्रेस ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए ब्लैक कलर के गाउन के साथ अपने लुक को लो बन, पिंक स्कार्फ और बिंदी से कंप्लीट किया है।

साभार- इंस्टाग्राम

इसके साथ एक्ट्रेस ने मेकअप को मिनिमल रखते हुए ब्लश यूज किया है और एक स्टेटमेंट चोकर पहना था। इसके पहले एक्ट्रेस का कलर ब्लॉक्ड पिंक, ऑरेंज गाउन लुक भी काफी सुर्खियों में रहा था।

डेब्यू लुक के लिए अदिति ने चूज किया साड़ी

अदिति राव हैदरी ने भी अपने डेब्यू लुक के लिए भी सब्यसाची की साड़ी ही पहनी थी। साड़ी में अपने डेब्यू लुक को शेयर करते हुए अदिति राव हैदरी ने लिखा था, मेरी अम्मा बहुत गर्व महसूस करेगी। एलिगेंस और ट्रेडिशन को दिखाते मेरे फेवरेट सब्यसाची में। 

ADVERTISEMENT

अदिति ने हाथ से डाई किए और एम्ब्रॉयडर्ड की गई आयवरी ऑर्गेंजा साड़ी के साथ डायमंड और एमराल्ड का स्टेटमेंट चोकर सेट पहना था। 

वैसे इस साल कान्स में दो बार बॉलीवुड एक्ट्रेस को सब्यसाची की साड़ी में देख चुके हैं। अदिति के पहले दीपिका ने भी डिजाइनर की साड़ी रेड कारपेट पर पहनी थी।

23 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT