इंटरव्यू में जब सनी लियोनी से पूछा गया कि उनकी मुलाकात डेनियल से कब और कैसी हुई थी ? इसका जवाब देते हुए सनी लियोनी ने बताया कि डेनियल और उनका किस्मत कनेक्शन हुआ था। वो किसी और को डेट करने जा रही थी लेकिन उसने उसे धोखा दिया और ईश्वर ने उन्हें डनियल से मिलवा दिया। इसी के साथ सनी ने एक चौंका देने वाला खुलासा भी किया। सनी लियोनी ने बताया है कि जब उनकी पति डेनियल वेबर से पहली मुलाकात हुई थी तो उनके मन में बहुत बड़ा कंफ्यूजन आ गया था। बातचीत के दौरान डेनियल ने ऐसा महसूस कर लिया था कि सनी लियोनी स्ट्रेट नहीं बल्कि लेस्बियन यानि कि समलैंगिक हैं।
बता दें, सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एडल्ट एक्ट्रेस के रूप में की थी। सनी लियोनी और डेनियल की शादी साल 2011 में हुई थी। वो एक-दूसरे को 2 साल पहले से ही डेट कर रहे थे। सनी लियोन को लगता था कि भारत के लोग उन्हें नहीं स्वीकारेंगे। लेकिन आज लोग उनसे अच्छे से मिलते हैं और उनकी सुंदरता के दीवाने हैं। सनी और डेनियल के तीन बच्चे – बेटी निशा, बेटे अशर और नोआह हैं। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।